भाजपा नेता तेवतिया के काफिले पर हमला, हालत में हो रहा अब सुधार
भाजपा नेता तेवतिया के काफिले पर हमला, हालत में हो रहा अब सुधार
Share:

गाजियाबाद : यहां भाजपा के एक बड़े नेता के काफिले पर अज्ञात लोगों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना गुरूवार-शुक्रवार की दरमियानी रात की बताई गई है। बताया गया है कि जैसे ही उनका काफिला गुजरा, वैसे ही हमलावरों ने एक के बार एक गालियां दाग दी। घटना में भाजपा नेता और उनके अंगरक्षक भी बुरी तरह से घायल हो गये। यह घटना भाजपा नेता बृजपाल तेवतिया के साथ घटित हुई।

भाजपा नेता पर हुये हमले की जानकारी जैसे ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को लगी, वे घटना स्थल पर पहुंच गये और फिर इसके बाद उन्हें गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने न केवल उन्हें नया खून चढ़ाया वहीं तीन घंटे से अधिक आॅपरेशन करने के बाद उनके शरीर से गोलियां भी निकाल दी गई है। चिक्सिकों ने उनकी हालत में अब धीरे-धीरे सुधार होने की जानकारी पार्टी कार्यकर्ताओं को दी है। गोलियां लगने के कारण उनका खून अत्याधिक बह गया था, इस कारण चिकित्सकों ने उन्हें नया खून चढ़ाया। भाजपा नेता को खून देने के लिये पार्टी नेताओं ने भी अपनी स्वीकृति दे दी थी।

पुलिस ने शुरू किया तलाशी अभियान

पुलिस अधिकारियो ने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिये तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। अभी इस मामले में एक महिला पुलिसकर्मी समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई है, लेकिन पुलिस को कोई अहम सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार हिरासत में ली गई महिला पुलिसकर्मी राकेश हसनपुरिया नामक कुख्यात बदमाश की पत्नी है, पिछले दिनों ही पुलिस ने बदमाश की घेराबंदी कर उसे ढेर कर दिया था। पाुलिस कुछ अन्य  संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ करने की बात बताई है।

अस्पताल में लोगों की भीड लगी 

जिस फोर्टिंस अस्पताल में भाजपा नेता तेवतिया का इलाज चल रहा है, वहां भाजपा नेताओं के साथ ही उनके परिचितों और रिश्तेदारों की भीड़ जमा है। शुक्रवार की सुबह जनरल वीके सिंह के साथ ही पंकज सिंह समेत मंत्री महेश शर्मा आदि अस्पताल पहुंचकर घायल तेवतिया के हाल जाने। पुलिस का कहना है कि भाजपा नेता पर हमलावरों ने एके-47 राइफल का इस्तेमाल किया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -