शादी से पहले दुल्हन ने दूल्हे से साइन करवाया अनोखा कॉन्ट्रैक्ट, पढ़कर हसेंगे आप
शादी से पहले दुल्हन ने दूल्हे से साइन करवाया अनोखा कॉन्ट्रैक्ट, पढ़कर हसेंगे आप
Share:

शादी करने वाले लोग अपनी शादी को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। सात फेरों के साथ शादी सात वचनों की भी होती है और इसमें दो लोगों को शादी के रिश्ते को निभाने के लिए अपनी सत्यनिष्ठा और ईमानदाारी दिखानी होती है। अब इन सभी के बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जो चर्चाओं में है। जी दरअसल एक दुल्हन ने शादी के बंधन में बंधने के बाद पति से कुछ मांगें की हैं। वहीं इन मांगों से पति कल को मुकर ना जाए इसके लिए कॉन्ट्रेक्ट तक साइन करवा लिया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by  (@wedlock_photography_assam)

जी हाँ और इस कॉन्ट्रेक्ट वाली शादी की चर्चा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जोरों - शोरों से हो रही है। आप सभी को बता दें कि इस कॉन्ट्रेक्ट वाली शादी में दुल्हन ने दूल्हे से कुछ मांगे रखी हैं जो चौकाने वाली है। जी दरअसल दुल्हन ने लिखवाया है कि उसे हर 15 दिन में पति बाहर घुमाने ले जाए। इसी के साथ महीने में एक दिन पिज्जा खिलाए। केवल यही नहीं बल्कि रविवार की छुट्टी के दिन पति खाना बनाए और दुल्हन ने लगे हाथों शॉपिंग की मांग कर डाली। जी हाँ और दुल्हन ने पति से कॉन्ट्रेक्ट साइन करवा लिया कि वह उसे हर 15 दिन में शॉपिंग के लिए लेकर जाएगा।

वैसे तो हमेशा यह देखा जाता है कि लड़कों की पिक्स क्लिक करवाने की इच्छा कम होती है और इसी के चलते दुल्हन ने हर पार्टी पर अच्छी तस्वीरें क्लिक करवाने की भी बात रखी। वहीं दूसरी तरफ पति ने भी पत्नी की सारी मांगे मानते हुए कॉन्ट्रेक्ट साइन कर लिया। फिलहाल वायरल हो रहे इस वीडियो को वेडलॉक फोटोग्राफी नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को 20लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और इसी के साथ कमेंट में अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Sorry बच्चों, तुम तीनों बढि़या से रहना और अपने पापा का ध्‍यान रखना बोलकर किसी और के साथ चली गई माँ

आपके पास है ये 1 Rs का Coin तो रातोंरात बन सकते हैं करोड़पति! RBI ने दी बड़ी जानकारी

बॉस हो तो ऐसा! 14 दिन के लिए कर्मचारियों को ले गया बाली, सबने एन्जॉय किया वर्किंग हॉलिडे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -