मिल्खा का रिकाॅर्ड तोड़ने वाले इस धावक पर लगा 8 साल का बैन
मिल्खा का रिकाॅर्ड तोड़ने वाले इस धावक पर लगा 8 साल का बैन
Share:

मिल्खा का रिकाॅर्डतोड़ चर्चा में आए हरियाणा के धावक धर्मबीर सिंह पर नाडा ने 8 साल का प्रतिबंध लगा दिया है। धर्मबीर ने 200 मीटर रेस के लिए रियो ओलिंपिक में क्वालिफाई करने के बाद वह डोप टेस्ट में फेल हो गए थे। जिसे धर्मबीर ने अपने खिलाफ साजिश बताया था। धर्मबीर 2015 में सुर्खियों में आए थे। उन्होंने 200 मीटर में दौड़ में मिल्खा सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा था। धर्मबीर के पिता श्रद्धानंद एक किसान हैं। घर की हालत इतनी खराब है कि परिवार का बस पेट भर सकता है। रोहतक के गांव अजायब में जन्मे में धर्मबीर ने 200 मीटर रेस में रियो के लिए क्वालिफाई कर लिया था। 

मुसीबत में दौड़....

धर्मबीर ने बेहद ही मुश्किल हालात में दौड़ना शुरू किया था। काफी संघर्ष के बाद वह इस मुकाम तक पहुंचे थे। कभी कभी एलआईसी की पॉलिसी बेचकर ट्रेनिंग का खर्च निकालते थे। उसी से गुजारा करते थे। ट्रेनिंग पर हर महीने करीब 40 हजार रुपए खर्च होते थे। लेकिन वह इतना पैसा भी नहीं जुटा पाते थे। इसके बावजूद धर्मबीर ने बेंगलुरु में हुई इंडियन ग्रां प्री एथलेटिक्स इवेंट में 20.50 सेकंड के ओलिंपिक मार्क को 20.45 सेकंड में पूरा करने का कारनामा किया था। 

6 गोल्ड जीत चुके..

धर्मबीर अब तक नेशनल गेम्स में 100 व 200 मीटर दौड़ में 6 गोल्ड सहित एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतने का कारनामा कर चुके हैं। 2006 से धर्मबीर के लिए खास रहा। जब उनकी मुलाकात एक कॉलेज स्पोर्ट्स मीट में रमेश सिंधु से हुई। सिंधु ने धर्मबीर के टैलेंट को पहचाना और उनको ट्रेनिंग देकर रनर बना दिया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -