सफेद चादर पर यूं न्यौछावर कर देते हैं वीर सैनिक अपने प्राण
सफेद चादर पर यूं न्यौछावर कर देते हैं वीर सैनिक अपने प्राण
Share:

भारत के वीर सैनिक दुर्गम सियाचीन में तैनात होकर देश की रक्षा करते हैं। यह एक बड़ा साहसिक कार्य है। दरअसल सियाचीन ग्लेशियर पर हजारों फीट की ऊॅंचाई पर बर्फ की सफेद चादर पर सैनिक अपने प्राणों की परवाह किए बिना सीमा की रक्षा करते हैं। ऐसे में सैनिकों को हिमस्खलन, बर्फीले तूफान का सामना करना पड़ता है जो उनका मृत्यु से साक्षात्कार करवाता है।

3 फरवरी को आए बर्फीले तूफान के बाद लापता हुए 10 सैनिकों में से एक सैनिक हनुमंथप्पा के जीवित बचने के बाद लोगों को इन सैनिकों के साहस का पता लगा है। करीब 25 फीट बर्फ के नीचे दबने के बाद भी हनुमंथप्पा ने जीवन का संघर्ष किया। हनुमंथप्पा को बर्फ खोदकर बाहर निकाला गया। हालांकि उनकी हालत नाजुक थी लेकिन अब उन्हें चिकित्सकीय उपचार दिया जा रहा है।

हनुमंथप्पा को लेकर देशभर में प्रार्थनाऐं की जा रही हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से एक सैनिक के प्रति अपनी संवेदनशीलता दिखाई है वह यह दर्शाता है कि प्रधानमंत्री मोदी को सरहद पर तैनात एक - एक जवान की फिक्र है। इससे सैन्यकर्मियों का मनोबल बढ़ता है।

इस तरह के प्रयासों का सेना की कार्यकुशलता पर भी असर पड़ता है। ऐसे समय देश को अपने वीर जवान के लिए प्रार्थना कर अपनी संवेदनाऐं व्यक्त करना चाहिए। दरअसल सियाचीन के हालात काफी जटिल हैं। इतनी ऊॅंचाई पर तैनात सैनिकों को अपना सामान लेकर बर्फ से ढंके पहाड़ पर चढ़ना होता है ऐसे में उन्हें विशेष प्रकार के यंत्र से ऊपर चढ़ना होता है।

ऐसे में सैनिक अपने भोजन के लिए अधिक प्रबंध नहीं कर पाते हैं। सैनिकों को पीने के लिए पानी तक बर्फ को तोड़कर उसे गर्म कर प्राप्त करना पड़ता है। यहां का मौसम इतना सर्द होता है कि कभी - कभी तापमान माईनस 15 डिग्री तक पहुंच जाता है। ऐसे में सैनिकों को रहने के लिए कई विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।

सैनिकों को सर्द मौसम में बीमारियों से बचने के जतन भी करने पड़ते हैं। कई बार तो उनके कैंप ही बर्फ से ढंक जाते हैं। बर्फीले पहाड़ों पर सैनिकों को विशेष प्रकार के चश्मे, और सूट आदि पहनकर रहना होता है ऐसे में उन्हें बड़ी मुश्किलों का सामना करना होता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -