'सेक्स प्लेबॉय रॉकी' लिखकर लोगों के घरों में पर्चियां फेंक गया लड़का, चौंका देगा ये मामला
'सेक्स प्लेबॉय रॉकी' लिखकर लोगों के घरों में पर्चियां फेंक गया लड़का, चौंका देगा ये मामला
Share:

रायपुर: प्लेबॉय बनने की चाह एक शख्स को इस तरह ले डूबी कि उसे अब जेल की हवा खानी पड़ सकती है। घटना छत्तीसगढ़ के रायपुर की है। यहां राखी पुलिस ने कॉलेज विद्यार्थी को गिरफ्तार किया है जो कि प्लेबॉय बनना चाहता था। इसी के चलते वह स्वयं का नाम और नंबर लिखकर पर्चियां घरों में फेंकने लगा।

घटना नवा रायपुर क्षेत्र की है। लोगों ने पहले तो उस नंबर के माध्यम से युवक को पकड़ने का प्रयास किया। किन्तु वे उस तक पहुंच नहीं पाए। वहीं, शख्स की हरकतें बढ़ती ही जा रही थीं। रोज कई घरों में इस प्रकार की पर्चियां मिलने लगीं तो लोगों ने राखी थाने में इस शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया।

पुलिस ने तहकीकात आरम्भ की तथा शख्स को धर दबोचा। खबर के अनुसार, गिरफ्तार किया गया युवक कॉलेज का छात्र है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि उसने जो पर्चियां लोगों के घरों में फेंकी थीं, उनमें उसने स्वयं को सेक्स वर्कर बताया है। राखी थाना प्रभारी राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि लोगों की शिकायत के पश्चात् तत्काल कार्रवाई करते हुए शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। शख्स ने पूछताछ में बताया कि दोस्तों के दबाव में उसने यह काम किया। फिलहाल मामले की हर एंगल से तहकीकात की जा रही है।

दादा बनते ही मुकेश अंबानी खरीदेंगे चॉकलेट कंपनी!

'बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठकर भारत जोड़ो यात्रा कैसे करूं?', सुरक्षा में चूक पर बोले राहुल गांधी

टायर फटने से पलटी कार, पिकनिक से लौट रहे 2 लोगों की मौत, 3 घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -