बस ड्राइवर थे पिता, गरीबी में कटा बचपन...इस तरह बॉक्सिंग के शिखर पर पहुंचे विजेंद्र सिंह
बस ड्राइवर थे पिता, गरीबी में कटा बचपन...इस तरह बॉक्सिंग के शिखर पर पहुंचे विजेंद्र सिंह
Share:

नई दिल्ली: देश के स्टार बॉक्सर विजेंद्र सिंह बेनीवाल आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। विजेंद्र सिंह का जन्म आज ही के दिन 1985 को हरियाणा के भिवानी जिले में हुआ था। उनके पिता महिपाल सिंह बेनीवाल हरियाणा रोडवेज़ में बस ड्राईवर थे और उनकी माँ एक गृहणी हैं। विजेंद्र एक बेहद ही निम्न मध्यम वर्गीय परिवार से संबंध रखते हैं।  

विजेंद्र सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भिवानी से ही पूरी की है। उन्होंने भिवानी के कॉलेज से स्नातक की पढाई भी पूरी की है। विजेंद्र सिंह को कॉलेज के दिनों से ही बॉक्सिंग और कुश्ती का शौक था, वह इसका अभ्यास भिवानी बॉक्सिंग क्लब में किया करते थे। उन्होंने भारतीय बॉक्सिंग कोच गुरबक्श सिंह संधू से बॉक्सिंग का प्रशिक्षण लिया हैं। बता दें कि विजेंद्र सिंह ने अपने कुश्ती करियर में कई मर्तबा देश का नाम रोशन किया है।

उन्होंने अपने खेल से देश के लिए कई सारे पुरुस्कार भी जीते हैं। बहुत कम लोग यह जानते होंगे कि विजेंद्र सिंह ने अपनी अच्छी पर्सनालिटी के चलते अभिनय में भी अपनी किस्मत आजमाई थी। उन्होंने अक्षय कुमार निर्मित फिल्म फग्ली से हिंदी सिनेमा में अभिनय का डेब्यू किया था। इस फिल्म की पृष्ठकथा चार दोस्तों के ऊपर आधारित थी। इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया था। 

T20 World Cup: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के सामने श्रीलंकाई स्पिनर्स की चुनौती, जानिए प्लेइंग 11

T20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए आई ये अच्छी खबर

टी20 विश्व कप: ओबेड मैककॉय चोट के कारण बाहर, जेसन होल्डर विंडीज टीम में शामिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -