22 दिसंबर से पहले मुंबई पुलिस के सामने कंगना रनौत को होना होगा पेश, जानिए मामला?
22 दिसंबर से पहले मुंबई पुलिस के सामने कंगना रनौत को होना होगा पेश, जानिए मामला?
Share:

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) आए दिन अपने बयानों को लेकर विवादों में रहती हैं। वहीं कई बार वह अपने बयानों के चलते बड़ी-बड़ी परेशानियों में भी पड़ जाती हैं। कुछ समय पहले ही कंगना ने सिख समुदाय के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी की थी जिसके बाद उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। अब उसी मामले को लेकर यानी उसी केस पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। बताया जा रहा है बॉम्बे हाईकोर्ट में कंगना के खिलाफ हुई शिकायत पर सुनवाई हुई है और इस पर कोर्ट ने कंगना को 22 दिसंबर से पहले मुंबई पुलिस में अपना स्टेटमेंट रिकॉर्ड दर्ज करवाने के लिए कहा था।

केवल यही नहीं बल्कि इसी के साथ ही महाराष्ट्र सरकार भी 25 जनवरी तक उसके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने पर सहमत हुई है। आप सभी को बता दें कि जिस दौरान सरकार ने तीन कृषि कानून वापस लिए थे उसके बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर सिख समुदाय के खिलाफ टिप्पणी की थी। अपनी एक पोस्ट में उन्होंने कई विवादित बातें लिखी थईं। जिसके बाद उन्हें ट्रोल भी किया गया था। वह पहले भी किसान आंदोलन को खालिस्तानी आंदोलन भी कह चुकी हैं।

इसी के साथ ही उन्होंने बाद में अपनी पोस्ट में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। उनकी पोस्ट के बाद दिल्ली के सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने एफआईआर दर्ज कराई थी। समिति ने अपने बयान में कहा था कि उन्होंने कंगना के खिलाफ ये शिकायत मंदिर मार्ग थाने में साइबर प्रकोष्ठ में दर्ज हुई है। इतना ही नहीं उन्होंने सिख समुदाय की भावनाओं को आहत करने के लिए जानबूझकर वह पोस्ट तैयार किया ये बात कही थी। वहीं कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने के बाद उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करने का अनुरोध किया गया था।

शादी के बाद कंगना को विक्की-कैट ने भेजा स्पेशल गिफ्ट

आज दिल्ली विधानसभा समिति के सामने नहीं पेश हुईं कंगना, मांगा समय

दिल्ली में कब से खुलेंगे स्कूल इस पर सीएम केजरीवाल ने कही ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -