स्वतंत्रता दिवस विशेष: इन फिल्मो को देख मनाए आजादी का जश्न
स्वतंत्रता दिवस विशेष: इन फिल्मो को देख मनाए आजादी का जश्न
Share:

आज स्वतंत्रता दिवस के मायने खत्म होते जा रहे है। यह लोगो के लिए सिर्फ हॉलीडे बनकर रह गया है। जैसे ही स्वतंत्रता दिवस आता है लोग अपने घरो मे छुट्टी को एंजॉय करने मे लग जाते। घर परिवार वालों के साथ बाहर घूमने निकल जाते है, वही दूसरी और सरहद पर अपनी जान की बाजी लगाए बैठे भारत के जवान हिंदुस्तान की रक्षा के खातिर शहीद होने को तत्पर रहते है। इन देश प्रेमियों की कहानी को बॉलीवुड में भी अलग-अलग तरीके से हमारे सामने प्रस्तुत करता है। देश के लिए शहीद हुए लोगों की कहानियों को फिल्म जगत ने बखूबी पर्दे पर उतारा है।

भारत के 68वें स्वतंत्रता दिवस पर देखिए लोकप्रिय फिल्में जो देशभक्ति से परिपूर्ण हैं-

1. शहीद: 1965 में बनी इस फिल्म में मनोज कुमार ने मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी वर्ष 1916 से शुरू होती है जब भगत सिंह के चाचा अजित सिंह को ब्रिटिश राज के खिलाफ बगावत करने के जुर्म में पुलिस गिरफ्तार करके ले जाती है। वही से शुरू होती है भगत सिंह की कहानी। यह फिल्म भगत सिंह के जीवन पर आधारित है।

2. बॉर्डर: 1997 में आई यह फिल्म भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध पर आधारित थी। इस फिल्म मे न सिर्फ सरहद की कहानी बताई बल्कि जवानो के निजी जीवन को भी फिल्माया गया था। इस फिल्म को देखकर आज भी गर्व होता है।

3. आनंद मठ : फिल्म में 18वीं शताब्दी में हुई अंग्रेजो के खिलाफ आजादी की लड़ाई को दर्शाया गया है जो सन्यासी क्रांतिकारियों द्वारा लड़ी गई थी।

4. गांधी: बेन किंग्सले की फिल्म 'गांधी' को मोहनदास करमचंद्र गांधी के जीवन पर बनाया गया था। फिल्म में गांधी जी से जुड़े हर पहलू को पर्दे पर दर्शाने की कोशिश की गई थी। इस फिल्म ने 8 ऑस्कर अवॉर्ड्स जीते थे।

5. हकीकत: 1962 में आई फिल्म हकीकत में एक ऐसे सैनिकों की टुकड़ी के बारें में दिखया गया है जो लद्दाख में भारत और पाकिस्तान के बीच छिड़ी जंग का हिस्सा है। इसी दौरान उन्हें ऐसा लगने लगता है कि वह अब बच नहीं पाएंगे। लेकिन फिर भी उनके कदम नहीं डगमगाते और वह जमकर दुश्मनों का सामना करते हैं। जब उन्हें अपनी मौत निश्चित लगने लगती हैं तभी उनके कैप्टन बहादुर सिंह उन्हें बचा लेते है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -