शरीर के इन अंगों को साफ़ करने में रखें विशेष सावधानी
शरीर के इन अंगों को साफ़ करने में रखें विशेष सावधानी
Share:

आपके शरीर पर मौजूद बैक्टीरिया और कीटाणु स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं और कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकते हैं। हममे से कई लोग ऐसे होते हैं जो शरीर के कुछ अंगों को या तो साफ नहीं करते हैं और यदि करते भी हैं तो गलत तरीके से करते हैं। इसलिए हमें सही चीज की जानकारी होनी चाहिए ताकि हम खुद को बैक्टीरिया और कीटाणुओं से बचा पाएं और स्वस्थ और हेल्दी रख पाएं।

सोते समय कभी नहीं खोले मुंह वरना हो सकते है यह नुकसान

ऐसे करें अंगों की सफाई 

हम आपको बता दें दांतों को साफ करने के लिए सिर्फ ब्रश करना जरूरी नहीं होता है, बल्कि फ्लॉस करना भी आवश्यक होता है। इन दोनों से दांतों के बैक्टीरिया और कीटाणु नष्ट हो जाते हैं और दांतों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। इसी के साथ नाभि को साफ करना कई लोग भूल जाते हैं, लेकिन यह गलत है। इसलिए बेबी ऑयल या साफ कपड़ें से नाभि को जरूर साफ करें। इससे कीटाणु फैलने से बचते हैं।

आपकी सेहत के लिए इतना फायदेमंद है नंगे पैर चलना

और भी कई अंगों की सफाई में रखें ध्यान 

जानकारी के लिए आपको बता दें हाथ धोने के महत्व के बारे में हर कोई जानता है। खाने से पहले, खाना बनाने से पहले या फिर कहीं बाहर से आने के तुरंत बाद हाथ धोना जरूरी होता है। यदि आपके हाथों की गंदगी खत्म नहीं होगी तो इससे आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। इसलिए रोजाना कम से कम 20 सेकेंड के लिए हाथ जरूर धोएं। वही पैरों की देखभाल को लेकर अक्सर लोग लापरवाही कर देते हैं। लेकिन पैरों को साफ करना भी शरीर के बाकी अंगों जितना जरूरी होता है।

इन उपायों को आजमाने के बाद कभी नहीं आएगी लंच के बाद नींद और लगेगा काम में मन

इन चीजों के सेवन से बढ़ सकते है आपके गले में टॉन्सिल

आपके स्वस्थ जीवन के लिए बेहद आवश्यक है इन पत्तियों का सेवन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -