2 समुदायों में हुआ खूनी संघर्ष, घायलों से मिले CM शिवराज
2 समुदायों में हुआ खूनी संघर्ष, घायलों से मिले CM शिवराज
Share:

रायसेन: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के सिलवानी तहसील के खमरिया गांव में 2 धर्म के लोगों में खूनी संघर्ष का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की जान चली गई। वहीं 6 व्यक्ति गंभीर तौर पर चोटिल हो गए हैं। चोटिल व्यक्तियों को भोपाल के हमीदिया हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। बता दें कि चोटिल व्यक्तियों का हालचाल जानने सीएम शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। दूसरी ओर प्रशासन ने अपराधियों के घरों एवं दुकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें गिरा दिया। 

दरअसल, 2 धर्म के लोगों में हुए विवाद के बाद गाड़ियों एवं मकानों में आगजनी की गई थी। इस के चलते खूब पथराव हुआ, जिसमें 50 से अधिक व्यक्ति घायल हो गए। चोटिल व्यक्तियों को सिलवानी एवं उदयपुरा के हॉस्पिटल्स में एडमिट किया गया। गंभीर तौर पर घायल लोगों को भोपाल की हमीदिया हॉस्पिटल रेफर किया गया। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। देर रात एक चोटिल व्यक्ति की मौत भी हो गई। शनिवार को कार्यवाही करते हुए प्रशासन ने अपराधियों के चार मकानों को JCB से गिरा दिया। 

वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने वारदात के घायलों से शनिवार को हमीदिया हॉस्पिटल जाकर मुलाकात की। सीएम ने कहा कि मृतक राजू आदिवासी के परिवार को 05 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी जबकि गंभीर तौर पर चोटिल हरि सिंह एवं रामजी भाई को 02-02 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। अन्य चोटिल व्यक्तियों को भी 50-50 हजार रुपए की रकम दी जाएगी। 

दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने PM मोदी, जानिए बाकी नेताओं का हाल

राजस्थान में 12वीं पास युवाओं के लिए निकली बंपर नौकरियां, जल्द करें आवेदन

दर्दनाक हादसा! बाइक से टकराई कार, कारोबारी के साथ महिला की भी गई जान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -