निवाड़ी। जिले में एक युवती के माता पिता मजदूरी करने गए थे। उस समय युवती घर मे अकेले थी। इसी दौरान युवक ने उसे घर में अकेले होने का फायदा उठा कर उसके साथ यौन शोषण किया। आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर आरोपी ने लगभग एक साल तक युवती के साथ यौन शोषण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक युवती के पिता मनैथा निवासी ने थाना पहुंच कर आरोपी पर गंभीर आरोप लगाए। पीड़िता के पिता ने शिकायती आवेदन में बताया कि वो और उसकी पत्नी मजदूरी करने बाहर गए थे। इस दौरान उनकी बेटी घर में अकेली थी। इस दौरान पीड़िता के पिता के परिचित राहुल तनय बृगभान अहिरवार और आशीश तनय रामसिंह अहिरवार ने युवती को जबरदस्ती पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
इस दौरान आशीष ने पूरा ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से वीडियो बनाया। इस दौरान आरोपियों ने धमकी दी कि जब भी मैं बुलाउ तो उसे आना पड़ेगा। आरोपी करीब एक साल से युवती को धमका कर लगातार उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। इस घटना कीजानकारी पीड़िता ने अपने पिता को दी। जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।