Black Friday के दिन शिकागो मे अश्वेतों का श्वेतों के खिलाफ प्रदर्शन
Black Friday के दिन शिकागो मे अश्वेतों का श्वेतों के खिलाफ प्रदर्शन
Share:

शिकागो : शिकागो में श्वेत और अश्वेत के बीच फिर से एक बार बहस छिड़ी है। एक श्वेत पुलिस ऑफिसर द्वारा अश्वेत को गोली मारने के मुद्दे पर अश्वेत छोटे-छोटे समूहों में एकत्रित होकर मौत के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए अपने समर्थकों से अनुरोध कर रहे है। उनका कहना है कि ब्लैक फ्राइडे सेल के दिन शिकागो के मशहूर मिशिगन ऐवेन्यू शॉपिंग डिस्ट्रिक्ट को बंद करने के प्रयासों में सहयोग करें। ब्लैक फ्राइडे खरीददारी के लिहाज से सालभर के सबसे व्यस्त दिनों में से एक है।

इस मुद्दे को लेकर बुधवार को करीब दो दर्जन प्रदर्शनकारी मेयर आर एमानुएल के कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। मंगलवार को एक वीडियो जारी किया गया जिसमें दिखाया गया था कि एक अधिकारी ने 17 साल के लाक्वान मैक डोनाल्ड को 16 बार गोली मारी। अधिकारी जेसन वान डाइक पर प्रथम डिग्री हत्या का आरोप लगा था। कहा जा रहा है कि इस पुलिस अधिकारी का पुराना रिकॉर्ड भी बेहद खराब रहा है, इसके खिलाफ 20 शिकायतें की जा चुकी है, इसके बावजूद यह सुधरने का नाम नही ले रहा है।

शिकागो सन टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक वेन के खिलाफ दायर अन्य सात मामलों में भी बेहद बल प्रयोग करने का मामला सामने आया है। कई बार बंदूक का प्रयोग भी दिखाया गया है। अमेरिका में इस वीडियो के जारी होने के बाद से कानून प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा बल प्रयोग के मामले पर बहस छिड़ गई है। इससे पहले भी अश्वेतों के खिलाफ श्वेत पुलिस के रवैये को देखकर अमेरिका में 15 माह तक प्रदर्शन चला था।मारे गए अश्वेत के बैनर को हाथ में लेकर प्रदर्शन जारी रहा।

प्रदर्शनकारी कोवादिस ग्रीन ने कहा कि आप हमारे बच्चों को मारकर हमसे और अधिक चुप रहने की अपेक्षा नहीं कर सकते। यह अस्वीकार्य है। बीते साल में अश्वेतों की हत्याओं के बाद से देशभर में अश्वेतों की जिंदगी कीमती है नामक आंदोलन उभरा है। इससे इस मुद्दे को वर्ष 2016 के राष्ट्रपति पद के प्रचार अभियान में भी प्रमुखता मिली है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -