'गुजरात में भाजपा की जीत नहीं मानी जाएगी...', कांग्रेस की शिकस्त पर ऐसा क्यों बोले गहलोत ?
'गुजरात में भाजपा की जीत नहीं मानी जाएगी...', कांग्रेस की शिकस्त पर ऐसा क्यों बोले गहलोत ?
Share:

अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद भी राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि, इस बार जितनी  एंटी-इनकंबेंसी गुजरात में कभी नहीं देखी थी। बता दें कि, गुजरात में भाजपा पार्टी ने इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए 156 सीटें अपने नाम की हैं। इसके बाद भी सीएम गहलोत का ये कहना कि, 'चुनाव भले ही भाजपा जीत गई हो, मगर जितनी एंटी इनकंबेंसी इस बार थी, गुजरात में इतनी एंटी-इनकंबेंसी मैने पहले कभी नहीं देखी थी। गहलोत की यह बात लोगों को समझ में नहीं आ रही है।

वहीं, गुजरात चुनाव में मिली शिकस्त के बाद अशोक गहलोत ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर भी हमला बोला। एक कार्यक्रम के दौरान मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि जिस प्रकार की एंटी-इनकंबेंसी इस बार गुजरात में थी, उतनी कभी नहीं देखी थी। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस राज्य प्रभारी नियुक्त किए गए अशोक गहलोत ने ये बयान गुजरात में कांग्रेस को मिली बड़ी शिकस्त के बाद दिया है। 

अपने संबोधन के दौरान गहलोत ने देश के पीएम मोदी को निशाना बनाते हुए कहा कि, गुजरात में भाजपा की जीत नहीं मानी जाएगी। आगे बढ़ते हुए गहलोत ने ये भी कहा कि, यूपी चुनाव के बाद अधिकतर वक़्त पीएम मोदी ने पूरे देश का शासन छोड़कर गुजरात में बैठे रहे।

'अगर कोई बहन-बेटी को छेड़ेगा, तो पुलिस उसको ढेर कर देगी..', बदमाशों को CM योगी की खुली चेतावनी

कानपुर को सीएम योगी ने दी 388 करोड़ रुपये की सौगात, बोले- भाजपा सरकार में हुआ विकास

बहुमत मिलते ही लड़ पड़ी कांग्रेस ! प्रतिभा 25 तो सुक्खू 18 MLA संग चाहते हैं CM पोस्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -