झारखण्ड निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत

रांची : झारखंड में हुए निकाय चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत मिली है.34 निकायों में भाजपा और आजसू को 23 सीटों पर जीत मिली है. अकेले भाजपा ने 21 निकायों पर कब्‍जा किया है . यही नहीं राज्य के पांचों नगर निगमों पर भी कमल खिला है. जीत का जश्न मनाया जा रहा है.

उल्लेखनीय है कि झारखण्ड में हुए निकाय चुनाव में भाजपा की जबरदस्त जीत हुई है.34 निकायों में भाजपा तो आजसू को 23 सीटों पर जीत मिली है. वहीं अकेले भाजपा ने 21 निकायों पर कब्‍जा किया है. पांचों नगर निगम भी इनमें शामिल हैं. कांग्रेस ने पांच, झामुमो ने तीनऔर निर्दलीय प्रत्‍याशी ने दो सीटें जीतीं हैं.झाविमो और राजद के खाते में एक-एक सीट गई है , जबकि झुमरीतिलैया उपचुनाव में भी अध्यक्ष भाजपा का ही जीता है.

खास बात यह है कि रांची के महापौर सीट और उप महापौर सीट पर भाजपा ने अपना कब्जा बनाए रखा है. भाजपा प्रत्याशी आशा लकड़ा ने झामुमो की प्रत्याशी वर्षा गाड़ी को 39 हजार से अधिक वोटों से पराजित किया. उप महापौर की सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी संजीव विजयवर्गीय की जीत लगभग तय हो गई है.इसी तरह गिरिडीह नगर निगम में भाजपा के मेयर पद के प्रत्‍याशी सुनील पासवान,आदित्‍यपुर नगर निगम में मेयर पद पर भाजपा के बिनोद श्रीवास्‍तव, हजारीबाग नगर निगम : मेयर पद पर भाजपा प्रत्‍याशी रोशनी तिर्की और मेदिनीनगर नगर निगम में मेयर पद पर भाजपा प्रत्‍याशी अरुणा शंकर ने जीत दर्ज की है.

यह भी देखें

झारखण्ड: बलात्कारों के चलते झारखण्ड के हालात बदतर

झारखण्ड: कर्ज में डूबा एस्सार, जल्द होगा दिवालिया

 

- Sponsored Advert -

Most Popular

मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -