आदिवासी अंचल में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मलेन, मुख्यमंत्री शिवराज ने किया संबोधित

आदिवासी अंचल में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मलेन, मुख्यमंत्री शिवराज ने किया संबोधित
Share:

दिलीप सिंह वर्मा की रिपोर्ट

झाबुआ। आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आदिवासी अंचल झाबुआ पहुंचे, उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहे। झाबुआ में आज भाजपा का कार्यकर्ता सम्मलेन था जिसमे मुख्यमंत्री शिवराज और प्रदेश अध्यक्ष ने संबोधन किया। आपको बता दे की भाजपा पहले ही अपने उम्मीदवारों की एक सूचि जारी कर चुकी है, जिसमे झाबुआ की विधानसभा भी शामिल है। झाबुआ से जिला अध्यक्ष भानु भूरिया को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है, पेटलावद विधानसभा से सुश्री निर्मला भूरिया को एक बार फिर अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं झाबुआ उम्मीदवार का विरोध भी शुरू हो चूका है, ऐसे में मुख्यमंत्री का झाबुआ दौरा अहम माना जा रहा है। कार्यकर्ता सम्मलेन में मुख्यमंत्री शिवराज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, क्षेत्र के सांसद गुमान सिंह डामोर, उम्मीदवार भानु भूरिया, पूर्व विधायक निर्मला भूरिया, अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाभर, पूर्व जिलाध्यक्ष दौलत भावसार, संगीता सोनी समेत तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने संबोधन में प्रदेश और केंद्र की सरकार की उपलब्धियां गिनाई। वीडी शर्मा ने कहा की हमे सभी बूथ पर चुनाव जितना है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में प्रत्याशी की चुटकी लेते हुए कहा की ये दो-दो पद नहीं चलेंगे। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ता सम्मलेन में कहा की भाजपा हमारा परिवार है और में सरकार नहीं अपना परिवार चलता हूं। वहीं उन्होंने कहा की जब पहली बार मुख्यमंत्री बन कर झाबुआ आया था तो यहां सड़के नहीं थी, बिजली नहीं, पानी नहीं था, स्कूल नहीं था, छात्रावास नहीं थे। जब हमने बेटियों और बेटों को सायकल दी थी, स्कूल खोले, कॉलेज खोले। कांग्रेस ने इंजीनियरिंग कॉलेज छीन लिया था ये मामा ने दिया इंजीनियरिंग कॉलेज। आज में उसी इंजीनियरिंग कॉलेज की बिल्डिंग का उद्घाटन करके जाऊंगा। हम सीएम राइसिंग स्कूल खोल रहे है जिसमे सब सुविधा होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा की जितने काम हमारी सरकार ने किये उतने काम कांग्रेस ने नहीं किए। स्व. दिलीप सिंह भूरिया का पैसा एक्ट कानून को भी कांग्रेस ने लागु नहीं किया हमारी सरकार ने लागु किया। मुख्यमंत्री जन आवास योजना हमने बनाई है जिन लोगों के नाम पीएम आवास में छूट गए है, उनको जोड़ा जायेगा सर्वे किया जायेगा। लाड़ली बहना को सबोंधित करते हुए कहा की जो बहनें रह गई है उन्हें भी जोड़ा जाएगा। जैसे ही व्यवस्था होती जाएगी लाड़ली बहना योजना में राशि बढ़ाता जाऊंगा। किसान सम्मान निधि भी बढ़ा दी गई है, किसानों को भी 12 हजार दिए जाएंगे। बेटियों को भी लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत कॉलेज में जाने पर 12 हजार 500 रुपए दिए जा रहे है। जो बच्चे 12वीं में प्रथम आये उनको स्कूटी दी है, यह सब मुख्यमंत्री देता है क्या यह तो मामा ही दिलवाएगा। 12वीं में जिसने 75 प्रतिशत बनाएं उन्हें लेपटॉप के लिए 25 हजार दिए है। मुख्यमंत्री ने कमलनाथ और कांतिलाल पर निशाना साधते हुए कहा की तुम्हारी सरकार आई, तुमने मेरे बच्चों के 25 हजार छुड़ा दिए। लैपटॉप बंद, साईकिल बंद और कन्यादान योजना में शादी के बाद बेटी ससुराल चली गई, सालभर हो गया। भांजे भांजी भी आ गए लेकिन कमलनाथ और कांतिलाल के पैसा नहीं आए।

मुख्यमंत्री ने कहा जो अपना साथ दे उनका साथ देना चाहिए या नहीं, मोदी जी दे रहे, मामा दे रहे, तो भाजपा का साथ देना चाहिए। चुनाव भाजपा के कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहे है। मुख्यमंत्री ने भानु भूरिया और निर्मला भूरिया के लिए लोगो से वोट की अपील की और भाजपा को जिताने के लिए जनता से अपील की। भाजपा का कार्यकर्ता सम्मलेन झाबुआ के उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान पर हुआ, जिसमे बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नेता उपस्तिथ रहे।

MP में अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा, 6 की हुई मौत

भोपाल में पटवारियों का प्रदर्शन, तिरंगा यात्रा लेकर CM आवास की ओर बढ़े, पुलिस के रोकने पर हुए उग्र

मध्य प्रदेश कैबिनेट का हुआ विस्तार, 3 नए मंत्रियों ने ली शपथ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -