मध्य प्रदेश कैबिनेट का हुआ विस्तार, 3 नए मंत्रियों ने ली शपथ
मध्य प्रदेश कैबिनेट का हुआ विस्तार, 3 नए मंत्रियों ने ली शपथ
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj singh chauhan) ने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए आखिरकार मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से 2 महीने पहले 3 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। राज भवन में हुए समारोह में राज्यपाल मंगू भाई पटेल (Mangubhai patel) ने नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

बालाघाट से MLA गौरीशंकर बिसेन, रीवा से MLA राजेंद्र शुक्ला एवं खरगापुर से MLA राहुल लोधी ने राजभवन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं राज्यपाल मंगूभाई पटेल की मौजूदगी में मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शपथ ली। बता दें कि कई दिन से शपथ को लेकर अटकलों का दौर जारी था। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) से पहले कैबिनेट का विस्तार किया गया है।

पूर्व सीएम उमा भारती के भतीजे खरगापुर MLA राहुल सिंह लोधी को कैबिनेट में सम्मिलित किया गया है। राहुल लोधी पहली बार MLA बने हैं। उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया है। लोधी खरगापुर सीट से MLA हैं। राहुल को सम्मिलित करके भाजपा ने बुंदेलखंड एवं उमा भारती को साधने का प्रयास किया है। राहुल लोधी उमा भारती के भतीजे होने के नाते क्षेत्र में अच्छी पकड़ रखते हैं। इससे पहले वर्ष 2013 में भी उन्हें पार्टी ने टिकट दिया था, मगर वह चुनाव हार गए थे, मगर 2018 में उन्हें जीत मिली। लंबे वक़्त से कैबिनेट विस्तार की बातें सामने आ रही थीं, जिन पर अब विराम लग गया है। शिवराज कैबिनेट में 3 नए मंत्री सम्मिलित हुए हैं। ये सभी शपथ लेने राजभवन पहुंचे। इस के चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने नए मंत्रियों को शपथ दिलाई।

MP भाजपा ने लॉन्च किया इलेक्शन सॉन्ग, CM शिवराज का नहीं हुआ जिक्र

G20 मीटिंग में शामिल होने भारत नहीं आएँगे रूस के राष्ट्रपति पुतिन, जानिए क्यों ?

'किसी मुसलमान को बंगाल का डिप्टी सीएम बनाएं ममता..', कांग्रेस नेता कौस्तव बागची की मांग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -