व्यापमं. मामले में भाजपा निकालेगी स्वाभिमान यात्रा
व्यापमं. मामले में भाजपा निकालेगी स्वाभिमान यात्रा
Share:

भोपाल : व्यावसायिक परीक्षा मंडल घोटाले में भाजपा की किरकिरी को लेकर भाजपा अब स्वाभिमान यात्रा निकालने जा रही है इस दौरान यह बात सामने आई है कि भारतीय जनता पार्टी की इस स्वाभिमान यात्रा का नेतृत्व मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह करेंगे। इस दौरान कहा गया है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ इस यात्रा की भूमिका रखेगा। कहा जा रहा है कि विभिन्न राष्ट्रीय नेताओं को स्वाभिमान यात्रा में शामिल होने को कहा गया है। इस यात्रा के माध्यम से भाजपा शिवराज की विकास यात्रा जनता के सामने रखेगी वहीं व्यावसायिक परीक्षा मंडल भर्ती घोटाले में शिवराज को बेगुनाह बताया जाएगा। इस दौरान यह बात सामने रखी जाएगी कि शिवराज व्हिसल ब्लोअर हैं।

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा 1 अगस्त से 9 अगस्त के बीच अपना यह आंदोलन करेगी। इसकी तैयारियों को लेकर मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार चौहान, प्रदेश संगठनमंत्री अरविंद मेनन आदि तैयारियों में लगे हुए हैं। मामले को लेकर कहा गया है कोर्ट के आदेश का प्रदेश सरकार द्वारा सम्मान किया जा रहा है और आदेश का पालन किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस मामले में जांच निष्पक्षतौर पर ही होगी। विपक्ष द्वारा भाजपा सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -