'पार्ट टाइम पॉलिटिक्स करने वालों को नानी ही याद आएगी...' राहुल के विदेश दौरे पर भाजपा तंज
'पार्ट टाइम पॉलिटिक्स करने वालों को नानी ही याद आएगी...' राहुल के विदेश दौरे पर भाजपा तंज
Share:

पटना: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का विदेश दौरा सदैव सुर्खियों में रहता है। भाजपा बिना मौका गंवाए कांग्रेस पर हमला करने से नहीं चूकती है। कांग्रेस पार्टी ने कहा कि राहुल अपनी नानी से मिलने के लिए गए हैं। भाजपा को क्यों परेशानी हो रही है? अब इस पर पटलवार करते हुए केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि पार्ट टाइम पॉलिटिक्स, फ़ुल टाइम पर्यटन और पाखंड जो नेता करेगा, उसको नानी याद आएगी और जब नानी याद आती है तो वो कहां पहुंच जाते हैं इसका पता केवल उनको ही होता है।

यही नहीं भाजपा के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, 'प्रियंका गांधी जी अपनी नानी से उतना प्यार नहीं करतीं, जितना राहुल गांधी जी करते हैं।' इससे पहले उन्होंने कहा था कि, 'जितना ये मिलने को भागते हैं, पूरे गांव की नानी कम पड़ जाए। एक बार तो 56 दिनो के लिए भाग गए थे।' एक ओर जहां किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर हमला कर रहे हैं, तो वहीं केंद्र सरकार के मंत्री और भाजपा नेता भी कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोलने से नहीं चूकते हैं।

राहुल गांधी के इटली जाने को लेकर भी इस तरह की बयानबाज़ी शुरू हो गई हैं। कल कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा था कि राहुल गांधी अपनी नानी से मिलने गए हैं। क्या यह ग़लत है? व्यक्तिगत दौरे करने का अधिकार सभी को है। भाजपा निम्न स्तर की सियासत कर रही है। वे राहुल गांधी पर निशाना साध रहे हैं क्योंकि वे केवल एक नेता को टारगेट करना चाहते हैं।

भाजपा में शामिल होने के लिए कांग्रेस के ये दो विधायक निष्कासित

विधानसभा में पेश होगा बोडो को सहयोगी आधिकारिक भाषा बनाने के लिए बिल

दक्षिण कोरिया में कोरोना का हाहाकार, प्रतिदिन हो रही 40 लोगों की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -