गुजरात भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी ने दी तीन दिन की छुट्टी, कहा- परिवार के साथ समय बिताओ
गुजरात भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी ने दी तीन दिन की छुट्टी, कहा- परिवार के साथ समय बिताओ
Share:

अहमदाबाद: गुजरात चुनाव की तैयारियों में लगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने कार्यकर्ताओं को आराम देने का निर्णय लिया है। भाजपा ने होने कार्यकर्ताओं से तीन दिनों की छुट्टी दी है। खास बात है कि राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी बीच पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा भी लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं। राज्य में पिछले 27 वर्षों से भाजपा की सरकार है।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया है कि, 'गुजरात में 5 मई तक कोई बड़े पार्टी कार्यक्रम नहीं है।' उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता विगत दो वर्षों से निरंतर काम कर रहे हैं और पार्टी नेतृत्व को लगता है कि अब उन्हें थोड़ा आराम देने का वक़्त है। बता दें कि, गुजरात में भाजपा के 11 लाख पंजीकृत कार्यकर्ता हैं। गुजरात के अलावा इस साल हिमाचल प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। गुजरात भाजपा के प्रमुख सीआर पाटिल कार्यकर्ताओं से राज्य के चुनाव से पहले अपने परिवार के साथ वक़्त बिताने की सलाह दी। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से आराम के लिए कहने का ऐलान किया।

बता दें कि गुजरात में आम आदमी पार्टी (AAP) भी सक्रिय भूमिका में नजर आ रही है। भरूच के आदिवासी इलाके में रैली के दौरान AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि भाजपा जल्दी चुनाव का रास्ता अपना सकती है। उन्होंने कहा कि, 'मैंने सुना है कि गुजरात के चुनाव शीघ्र होंगे। चाहे अभी हों या 6 महीने बाद, भगवान और गुजरात के लोग हमारे साथ हैं और हम जरूर सत्ता में आएंगे।'

पीएम मोदी के दौरे पर जर्मनी में लहराया गया 'भगवा' ध्वज, भड़क गया विपक्ष

'तू छोड़ रहा है...', जेल से ही अखिलेश यादव पर आज़म खान ने कसा तंज, मीठी ईद पर बढ़ी कड़वाहट

निजी यात्रा पर नेपाल पहुंचे राहुल गांधी, 5 दिनों तक वहीं रहेंगे

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -