राहुल गाँधी पर बरसे संबित पात्रा, कहा- 'आप जिसे स्पर्श करते हैं, उसका वजूद समाप्त हो जाता है'
राहुल गाँधी पर बरसे संबित पात्रा, कहा- 'आप जिसे स्पर्श करते हैं, उसका वजूद समाप्त हो जाता है'
Share:

नई दिल्ली: हाल ही में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है और इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। जी दरअसल प्रेस कॉन्फ्रेंस में संबित पात्रा ने कहा, "गुपकर एलायंस में कांग्रेस पार्टी भी शामिल है। गुपकर एलायंस का उद्देश्य आर्टिकल-370 बेहाल करना है।"

इसी के साथ संबित पात्रा ने यह भी कहा कि, "ये गुपकर है या गुप्तचर एलायंस है? ये एलायंस वही चाहती है जो पाकिस्तान चाहता है। ये एलायंस वही चाहती है जो भारत के दुश्मन देश चाहते हैं। पाकिस्तान आर्टिकल-370 बेहार करने के लिए संयुक्त राष्ट्र तक चला गया। गुप्तचर एलायंस भी यही चाहता है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी इस एलायंस में शामिल है।" उन्होंने इस दौरान बिहार चुनाव में कांग्रेस के स्ट्राइक रेट पर भी निशाना साधा। उन्होंने अपने बयान में कहा, "बिहार के लोगों ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी जी को कहा है कि चुपकर, देश के विरोध में न बोल। जनता ने राहुल गांधी को 'चुपकर' कहा है और यहां आकर ये चले हैं गुप्तचर। जिन्हें चुपकर कहा गया, वो गुप्तचर बनने चले।"

आगे उन्होंने कहा, "आप जिसे स्पर्श करते हैं, उसका वजूद समाप्त हो जाता है। आप साइकिल पर बैठे। देखिए साइकिल क्या हाल हो गया। बाद में आपको साइकिल के कैरियर से उतारना पड़ा। आप लालटेन के पास बैठे, लालटेन बुझ गई। जिसे-जिसे छुआ है, वो या तो बुझा गया या मिट गया।" अब बात करें बिहार विधानसभा चुनाव के बारे में तो बीते दिनों ही नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दिया है और अब वह आज फिर से शपथ लेने वाले हैं।

मामा गोविंदा के सामने कॉमेडी न करने की वजह पर बोले कृष्ण- 'घर में आग...'

बारिश के कारण बंद हुआ जम्मू-श्रीनगर हाईवे

नीतीश के शपथ का बहिष्कार करेगी RJD, लड़ेगी कानूनी लड़ाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -