मायावती पर भाजपा ने इस वीडियो से किया वार
मायावती पर भाजपा ने इस वीडियो से किया वार
Share:

नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने वीडियो जारी किया। उक्त वीडियो 8 नवंबर को एंटी ब्लैकमनी डे की थीम पर जारी किया गया है। उक्त वीडियो में महिला नेता को नोटबंदी से परेशान और क्रोधित बताया गया है, वीडियो में जिस महिला को शामिल किया गया है उसका लुकआउट मायावती के चेहरे, संकेत, बालों को संवारने की स्टाईल आदि सभी उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती से मिलता नज़र आता है।

उक्त वीडियो में महिला के पीछे पुस्तकों की अलमारी है, वीडियो में दर्शाया गया है कि, उसके सामने रखी टेबल पर प्रतीकात्मकरूप से हाथी रखे गए हैं, महिला को नोटबंदी का विरोध करते हुए दर्शाया जा रहा है। हालांकि वीडियो में कहीं भी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का उल्लेख नहीं है। मगर महिला को संबोधित करते हुए दर्शाया जा रहा है और कहा जा रहा है कि, देशभक्ति को छोड़ दो, कहीं जाकर स्टेशन पर चाय बेच दो।

इस तरह से केंद्र सरकार के विरोध में एक वीडियो तैयार किया गया है। वीडियो में बताया गया है कि,किस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का निर्णय लागू किया और फिर गरीब परेशान हो गए। विपक्षी दल द्वारा नोटबंदी को देश व गरीबों के लिए, एक महामारी बताया गया।

वीडियो के माध्यम से बताया गया है कि, किस तरह से भाजपा की नीतियों का विरोध कर जनता को बरगलाया जा रहा है। एंडी ब्लैक मनी डे को लेकर वीडियो प्रसारित किया गया है। यह वीडियो बेहद मनोरंजक नज़र आ रहा है।

भाजपा के भीष्म : लालकृष्ण आडवाणी

अमित शाह प्रारंभ करेंगे, गुजरात गौरव महासंपर्क अभियान

फिल्म 'पद्मावती' विरोध: भंसाली जैसे लोगों को सिर्फ जूते की भाषा समझ आती है- भाजपा सांसद

नोटबंदी पर मोदी को आज गुजरात में घेरेंगे मनमोहन सिंह

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -