जनसंख्या नियंत्रण के लिए बनाया जाए सख्त कानून, भाजपा सांसद ने राज्यसभा में की मांग
जनसंख्या नियंत्रण के लिए बनाया जाए सख्त कानून, भाजपा सांसद ने राज्यसभा में की मांग
Share:

नई दिल्ली: संसद के राज्यसभा में शुक्रवार को भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने देश में जनसंख्या विस्फोट की स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए कड़ा कानून बनाए जाने की मांग की। वहीं लोकसभा में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इंडियन रेलवे के निजीकरण के प्रयास के आरोपों को गलत करार देते हुए कहा कि सरकार रेलवे का विस्तार करने, वहां सुविधाओं को बढ़ाने एवं सुदृढ़ीकरण करने के लिये प्राइवेट क्षेत्र से सहयोग ले रही है।  

उच्च सदन में शुक्रवार को भाजपा के एक सदस्य ने देश में जनसंख्या विस्फोट की स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए कड़ा कानून बनाए जाने की मांग उठाई। भाजपा सदस्य हरनाथ सिंह यादव ने राज्यसभा में शून्यकाल में यह मांग सदन के समक्ष रखी। उन्होंने कहा कि संसद के इसी सत्र में इस बारे में प्रभावी कानून बनाया जाना चाहिए।

यादव ने मांग की है कि जिन लोगों की दो से ज्यादा संतान हों, उन्हें सरकारी सुविधाएं नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि दो बच्चों के नियम का उल्लंघन करने पर अलग अलग चुनाव लड़ने पर भी पाबन्दी लगा दी जानी चाहिए। यादव ने कहा कि जनसंख्या में तेजी से इजाफा होने से पर्यावरण के साथ ही प्राकृतिक संसाधनों पर भी दबाव पड़ता है।

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिली राहत

बाजार में मचे घमासान के बीच SEBI ने दिया बड़ा बयान, कहा- किसी भी स्थिति के लिए तैयार

बुरे फंसे ओवैसी, दंगा भड़काने के आरोप में हालत हुई खराब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -