मुसलमानो के सहयोग से होगा अयोध्या राम मंदिर का निर्माण: गिरिराज सिंह
मुसलमानो के सहयोग से होगा अयोध्या राम मंदिर का निर्माण: गिरिराज सिंह
Share:

आगरा: भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता और केंद्र में मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को अपनी सरकार पर भरोसा जताते हुए कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण देश के अल्पसंख्यक (मुसलमान) की मदद से होगा. यह बात मंत्री गिरिराज ने सोमवार को ताज नगरी आगरा में भारतीय जनता पार्टी के 'संकल्प से सिद्धि, नए भारत का संकल्प' कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कही. 

बिहार से भाजपा के सांसद गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि, राम मंदिर का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इसी सरकार के कार्यकाल  में होगा. ख़ास बात यह हैं, कि मंदिर मुसलमानो के सहयोग से बनेगा. उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर शिया समाज भारतीय जनता पार्टी के साथ आ गया हैं. अब हमें सुन्नी मुसलमानो से भी अच्छे सहयोग की उम्मीद हैं.

इससे पहले राम मंदिर मामले में भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा था. राम मंदिर निर्माण भारतीयों की आस्था का विषय हैं. उन्होंने गत माह मथुरा में कहा था. कि राम मंदिर का निर्माण 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले प्रारम्भ हो जायेगा. उसके बाद ही हमारी पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में उतरेगी. पिछले ही महीने राष्ट्रपति का चुनाव रामनाथ कोविन्द ने जीता हैं, इस पर साक्षी महाराज ने कहा कि अब तो राम राष्ट्रपति भवन में भी बैठा दिए गए हैं.

 

 

अयोध्या मंदिर विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने दिया 3 महीने का समय

अयोध्या मसले पर शिया वक्फ बोर्ड ने कहा कुछ दूरी पर बनाई जा सकती है मस्जिद

अयोध्या मसले पर शिया वक्फ बोर्ड ने कहा कुछ दूरी पर बनाई जा सकती है मस्जिद

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -