संसद पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह
संसद पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह
Share:

नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह आज पहली बार संसद पहुंचे। संसद पहुंचने पर उनका अभिनंदन किया गया और उनका स्वागत हुआ। संसद के मुख्य द्वार पर केंद्र सरकार के कई मंत्री व सांसद उनके स्वागत में खड़े थे। अमित शाह के पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। यहां संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार भी मौजूद थे। उनके साथ सांसद और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कक्ष में पहुंचे।

इस दौरान अन्य मंत्री भी कक्ष में मौजूद थे। कुछ देर अमित शाह ने मंत्रियों से चर्चा की थी। इसके बाद वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए संसद भवन स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद अमित शाह का प्रवेश राज्यसभा सदन में हुआ।

राज्यसभा पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के सांसदों ने मेजें थपथपाकर अमित शाह का स्वागत किया। अमित शाह ने सांसदों के सम्मान के लिए सांसदों का आभार व्यक्त किया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राज्यसभा की कार्रवाई में भाग लिया। वे थोड़ी देर राज्यसभा की कार्रवाई में शामिल हुए।

गौरतलब है कि अमित शाह भाजपा अध्यक्ष होने के साथ विधायक थे। वे गुजरात के गृहमंत्री भी रहे हैं। मगर राज्यसभा चुनाव के दौरान उन्होंने  अपना नामांकन भरने से पहले विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वे राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए। भाजपा के राज्यसभा सदस्य बढ़ने से उच्च सदन में भी भाजपा मजबूत होती जा रही है। 

कमलनाथ पर बंदूक तानने वाला सुरक्षाकर्मी निलंबित

राज्यसभा की कार्रवाई में शाह हुए शामिल

गुजरात चुनाव - एक्जिट पोल के साथ सक्रिय है सट्टा बाजार

मैक्स अस्पताल से है सरकार की सांठगांठ: मनोज तिवारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -