BJP ने पांच राज्यों में बनाए प्रदेश अध्यक्ष, संभालेंगे चुनाव की कमान
BJP ने पांच राज्यों में बनाए प्रदेश अध्यक्ष, संभालेंगे चुनाव की कमान
Share:

नई दिल्ली : पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा भाजपा द्वारा कर दी गई है। दरअसल इन राज्यों में चुनाव होने हैं ऐसे में प्रदेश अध्यक्षों के माध्यम से राज्य में भाजपा अपने प्रचार-प्रसार का अभियान मजबूत करना चाहती है। इस राज्य में कर्नाटक, उत्तरप्रदेश, पंजाब, तेलंगाना और अरूणाचल प्रदेश शामिल हैं। उत्तरप्रदेश में अगले वर्ष चुनाव होने हैं ऐसे में यहां पर चुनाव प्रचार होना है। भाजपा के लिए उत्तरप्रदेश आसान नहीं है यहां पर क्षेत्रीय दलों के जातिय और सांप्रदायिक समीकरण हैं। 

दूसरी ओर कर्नाटक में पार्टी ने अपने प्रमुख कार्यकर्ता बीएस येदियुरप्पा को अध्यक्ष बना दिया है। केशव प्रसाद मौर्य उत्तरप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बताए जा रहे हैं। विजय सांपला को पंजाब का पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। तो तेलंगाना की कमान डाॅ. के लक्ष्मण को दी गई है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पांच प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति भी की है। नियुक्ति को प्रभाव से लागू कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि येदियुरप्पा कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री हैं, जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में इनकी पार्टी में वापसी हो गई। येदियुरप्पा के आने से भाजपा मजबूत हुई है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -