'ब्राह्मण और बनिया मेरी जेब में है', BJP प्रभारी के बयान से मची सनसनी
'ब्राह्मण और बनिया मेरी जेब में है', BJP प्रभारी के बयान से मची सनसनी
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में बीजेपी के प्रभारी मुरलीधर राव ने एक बार फिर से एक ऐसा बयान दिया है जिस पर विवाद खड़ा हो गया है। जी दरअसल बीते सोमवार को मुरलीधर राव ने एक बयान देते हुए कहा, 'ब्राह्मण और बनिया उनकी जेब में है।' जी दरअसल उनसे सवाल हुआ था कि क्या बीजेपी जाति के आधार पर वोट मांग रही है? इस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, 'मेरी एक जेब में ब्राह्मण और एक में बनिया है। जब ब्राह्मण कार्यकर्ता थे तो इसे ब्राह्मणों की पार्टी कहा जाता था। जब बनिया कार्यकर्ता थे तो इसे बनियों की पार्टी कहा जाता था। बीजेपी सभी की पार्टी है।'

उनके ब्राह्मण और बनियों को लेकर दिए गए इस बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। इसे मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने ब्राह्मण और बनियों का अपमान बताया है। आप देख सकते हैं उन्होंने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने कहा है, 'जो लोग सबका साथ-सबका विकास का नारा देते हैं, वो आज एक वर्ग को फोकस करने की बात कर रहे हैं और दो वर्गों का खुलेआम अपमान कर रहे हैं। सत्ता की हवस के लिए भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है।'

वहीं कमलनाथ ने अपने अगले ट्वीट में कहा, 'जिस वर्ग ने भाजपा को खड़ा करने में अपनी भूमिका निभाई, उन वर्गों का ये कैसा सम्मान? भाजपा के नेता सत्ता के नशे और अहंकार में डूब गए हैं। ये पूरे ब्राह्मण और बनिया वर्ग का अपमान है।' इसी के साथ आगे उन्होंने कहा कि भाजपा के मुताबिक ये वर्ग उनकी बपौती है और उनकी जेब में है।'

छठ पूजा: आज है खरना, जानिए महत्व-पूजा विधि और अर्घ्य देने का समय

भोपाल: अस्पताल में लगी भीषण आग, 4 बच्चों की मौत

आदमी ने बीमे के पैसों के लिए बनवाया खुद का मृत्यु प्रमाणपत्र, हुआ गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -