भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा ने थामा INLD का दामन
भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा ने थामा INLD का दामन
Share:

चंडीगढ़: 2014 में रादौर सीट से भारतीय जानत पार्टी (भाजपा) की टिकट पर विधानसभा चुनाव जीतकर MLA बने श्याम सिंह राणा इंडियन नेशनल लोक दल (INLD) में शामिल हो गए। वे 2019 में रादौर सीट से टिकट न दिए जाने से बेहद नाराज़ बताए जा रहे थे। नाराजगी के बावजूद वे पार्टी में बने रहे कि उन्हें कोई पद मिल सकता है लेकिन लगातार उन्हें नज़रअंदाज़ किया जाता रहा। 

जिसके बाद शनिवार को पूर्व MLA श्याम सिंह राणा ने INLD का दामन थाम लिया है। इससे पहले ही वे भाजपा के सभी पद व कार्य भार से त्यागपत्र दे चुके थे। अब भाजपा ने दो दिन पहले राज्य के विभिन्न बोर्ड और निगम के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के नए नामों का ऐलान कर दिया है। जबकि समर्थकों को उम्मीद थी कि उन्हें बोर्ड व निगम की चेयरमैनशिप देकर उनकी वापसी होगी। किन्तु इसमें भी श्याम सिंह का नाम नहीं था। जिसके बाद पूर्व MLA ने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए इनेलो का हाथ थाम लिया।

वे शनिवार को यमुनानगर से पूर्व MLA रहे दिलबाग के साथ चंडीगढ़ सेक्टर-9 स्थित INLD प्रदेश महासचिव व ऐलनाबाद से MLA अभय सिंह चौटाला के आवास पर पहुंचे। यहां पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने फूलों की माला पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। चंडीगढ़ जाने से पहले श्याम सिंह राणा पत्रकारों से रूबरू हुए और भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

पंजाब सीएम अमरिंदर का बड़ा ऐलान- राज्य में जल्द शुरू होगा मिशन 'लाल लकीर'

प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूजीलैंड की पीएम जेसिंडा आर्डरर्न को चुनाव जीतने की दी बधाई

मध्यप्रदेश उपचुनाव: कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में सिद्धू शामिल, अमरिंदर को जगह नहीं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -