मतदाताओं को पैसे बांटते नजर आए BJP जिलाध्यक्ष, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
मतदाताओं को पैसे बांटते नजर आए BJP जिलाध्यक्ष, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
Share:

गया: बिहार विधान परिषद चुनाव (MLC Election 2023) में वोट के बदले नोट बांटने की घटना सामने आई है। गया में MLC चुनाव के चलते वोटर को कैश बांटते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चिंटू का वीडियो वायरल हो गया है। इसमें वे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जीवन कुमार के पक्ष में वोट देने की बात कह रहे हैं। न्यूज़ट्रैक लाइव की पुष्टि नहीं करता है। गया कलेक्टर ने तहकीकात के आदेश दिए हैं। 

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि वह रामनवमी के चंदे का पैसे दे रहे थे, विरोधियों ने उनके वीडियो को एडिट करके षड्यंत्र किया है। बता दें कि बिहार विधान परिषद की 5 सीटों पर चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। आरोप है कि गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू सिंह ने पैसे वितरित किए। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो वायरल हो गया है। इसमें वे एक व्यक्ति को पैसे देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आ रही आवाज में प्रेम प्रकाश यह बोलते सुने जा सकते हैं कि वोट सॉलिड जाना चाहिए। एक नंबर पर निशान लगाना है। यहां तक कि उन्होंने पैसे लेने वाले व्यक्ति से बोला कि मतदान करते हुए फोटो लेकर आना,  पैसा दे रहे है तो श्योर होंगे ही। 

हालांकि पैसा लेने वाला व्यक्ति अधिक रुपये की मांग करता हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो शेरघाटी का बताया जा रहा है। प्रेम प्रकाश शेरघाटी के रहने वाले हैं तथा हाल में ही भाजपा के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। दूसरी ओर प्रेम प्रकाश ने वोट के लिए रुपये देने से साफ मना किया है। उनका कहना है कि वह हर वर्ष रामनवमी का चंदा देते हैं। यह उसी का वीडियो है। विरोधी लोग वीडियो एडिट करने में माहिर हैं। एडिट कराकर वीडियो जारी की गई है। इसकी कहीं से भी तहकीकात कराई जा सकती है। उन्होंने वोट के लिए किसी को पैसा नहीं दिया है। इस मुद्दे पर भाजपा उम्मीदवार जीवन कुमार से बयान लेने का प्रयास किया गया मगर उनसे संपर्क नहीं हो सका। शुक्रवार को गया शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है। शुक्रवार को गया के कलेक्टर त्यागराजन ने कहा कि जिलाध्यक्ष के वायरल वीडियो की जांच एसडीओ एवं डीएसपी शेरघाटी से कराई जा रही है। यह जांच होगी कि यह वीडियो आज का या एमएलसी चुनाव का है या नहीं। वीडियो की पुष्टि होने पर कार्रवाई की जाएगी।

राजस्थान से 2 पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, एक हनीट्रैप में फंसा, तो दूसरा कट्टरपंथ में

'मूसेवाला जैसा कर दूंगा हाल...', संजय राउत को मिली जान से मारने की धमकी

सलमान ने सऊदी अरब के मंत्री को गिफ्ट में दी अनोखी चीज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -