भाजपा ने भरी UP में चुनावी हुंकार, अमित शाह ने जारी किया मैनिफेस्टो
भाजपा ने भरी UP में चुनावी हुंकार, अमित शाह ने जारी किया मैनिफेस्टो
Share:

लखनऊ। सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ जब भारती जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तरप्रदेश मेें मंच से माईक पर हुंकार भरी तो सुनने वाले भी उत्साहित हो गए। दरअसल उत्तरप्रदेश विधानसभा में अपना असर दिखाने और मतदाताओं को रिझाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणापत्र में राम मंदिर का उल्लेख किया। इतना ही नहीं भाजपा ने लुभावनी घोषणाऐं भी कीं जिसमें लड़कियों को स्नातक स्तर तक मुफ्त शिक्षा दिए जाने और फ्री लैपटाॅप दिए जाने के ही साथ 1 जीबी इंटरनेट डेटा मुफ्त दिए जाने की घोषणा की गई तो दूसरी ओर प्रदेश में फ्री वाई फाई सुविधा देने की घोषणा भी की गई।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने घोषणा करते हुए कहा कि भाजपा संवैधानिक तरह से राम मंदिर का निर्माण करेगीै। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि राज्य मेें एम्स स्तर के 6 चिकित्सालय बनाए जाऐंगे। तो दूसरी ओर 6 शहरों के लिए हेलिकाॅप्टर की सुविधा भी शुरू की जाएगी। उन्होंने राज्य मेें 25 नए मेडिकल काॅलेज निर्मित करने को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए राज्य में एंटी रोमियो टास्क फोर्स बनाया जाएगा।

उन्होंने किसानों का कर्जा माफ करने की घोषणा भी की। अमित शाह ने कहा कि लोगों को मकान सुविधाऐं दी जाऐंगी साथ ही मजदूरों को 2 लाख रूपए का फ्री बीमा मिलेगा। उनका कहना था कि राज्य मेें डेयरी विकास फंड गठित होगा। साथ ही गन्ना किसानों के लिए भुगतान की व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा न तो परिवारवाद पर चलती है और न ही जाति का लाभ लेती है। वह तो अपने सिद्धांतों और विकास के आधार पर राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा खनन माफियाओं के विरूद्ध टास्क फोर्स का गठन करेगीै। उनका कहना था कि मैट्रो का विस्तार सरकार बनते ही किया जाएगा। इसे झांसी, कानपुर, इलाहाबाद, मेरठ, आगरा आदि क्षेत्रों तक पहुंचाया जाएगा।

डेरा सच्चा सौदा की रहस्यमयी चुप्पी, संकेत के इन्तजार में संगत

आज अमित शाह खोलेंगे यूपी मेें BJP का घोषणावी पिटारा

BJP ने की यूपी के DGP एंव मुख्य सचिव को पद से बर्खास्त की मांग

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -