BJP ने यूपी में जारी किया घोषणा पत्र, संवैधानिक तरीके से बनाएंगे राम मंदिर
BJP ने यूपी में जारी किया घोषणा पत्र, संवैधानिक तरीके से बनाएंगे राम मंदिर
Share:

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी ने आज उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मैनिफेस्टो का विमोचन किया। मैनिफेस्टो जारी किए जाने के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चुनावी घोषणा पत्र की जानकारी दी। जिसमें भाजपा की ओर से राम मंदिर के निर्माण की बात भी कही गई। हालांकि भाजपा ने इसे संवैधानिक प्रक्रिया के तहत हल करने की बात कही। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि यदि भाजपा की सरकार बनती है तो फिर भू माफिया के खिलाफ कानून बनाया जाएगा। इतना ही नहीं लैपटाॅप के साथ 1 जीबी डाटा फ्री दिया जाएगा। राज्य मेें 90 दिन में सभी पद भरने के लिए प्रक्रिया चलाई जाएगी। इतना ही नहीं लड़कियों को स्नातक स्तर तक शिक्षा मुफ्त दी जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार अमित शाह ने कहा कि महाविद्यालय में मुफ्त वाई फाई की सुविधा दी जाएगी। राज्य में शिक्षा मित्रों को पक्के रोजगार दिए जाने का वायदा किया जाएगा। राज्य मेें खनन माफिया के विरूद्ध स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उल्लेख करते हुए कहा कि 2019 तक एक गांव भी ऐसा नहीं होगा जहां विद्युत सप्लाय न होता हो। उन्होंने कहा कि अगले 5 वर्ष में सभी घरों में शौचालय निर्माण की बात सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि सरकार बनती है तो प्रत्येक गांव को तहसील स्तर तक जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में डेढ़ लाख लोगों की भर्ती होगी। इतना ही नहीं वर्ग 3 और वर्ग 4 की भर्ती में इंटरव्यू प्रक्रिया को समाप्त किया जाएगा।

उन्होंने करीबन 19 मसलों पर बात की जिसमें उन्होेंने किसानों को कर्ज पर ब्याज नहीं देने, कृषि मजदूरों को 2 लाख रूपए का बीमा देने, गन्ना किसान को तुरंत भुगतान देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि पशुधन को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही बूचड़खाने बंद कर दिए जाऐंगे। उन्होंने राज्य में डेयरी विकास फंड के गठन की बात कही। उन्होंने राजनीति में परिवारवाद पर निशाना साधा। उन्होंने घोषणा पत्र के बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने कहा कि जो अपराधी फरार हैं वे 45 दिन में जेल जाऐंगे। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए मकान की सुविधा तय की जाएगी और उन्हों 6 लाख रूपए तक का ऋण दिया जाएगा साथ ही मजदूरों को 2 लाख रूपए तक का बीमा कवर दिया जाएगा।

उन्होंने 90 प्रतिशत रोजगार युवाओं को देने और फ्री लैपटाॅप देने की घोषणा की है जो कि गरीब तबके के लोगों को प्रमुखता से दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केवल 3 माह में शिक्षा मित्र के मसले को हल कर दिया जाएगा। सरकार बनने पर मैट्रो का विस्तार होगा। हम विकसित उद्योग और व्यापार के लिए आईटी पार्क की स्थापना करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी पर्यटन स्थलों में हवाई सुविधा प्रदान की जाएगी। कानपुर इटावा में मैट्रो सेवा लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कानपुर, इलाहाबाद आदि क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधा देने की बात भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कही। उन्होेंने तीन तलाक के मसले पर भी पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए और कहा कि भाजपा सबका विकास और सबका हित पर काम करती है।

यूपी चुनाव में BJP और अपना दल के बीच बनी बात

BJP ने की यूपी के DGP एंव मुख्य सचिव को पद से बर्खास्त की मांग

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -