भाजपा मना रही देशभर में काला दिवस
भाजपा मना रही देशभर में काला दिवस
Share:

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी आपातकाल के 41 वर्ष बाद देशभर में विरोध कर रही है। विरोध के दौरान भाजपा काला दिवस मनाने में लगी है। ऐसे में केंद्र सरकार अपने 25 मंत्रियों के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। 25 जून वर्ष 1975 के 41 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने आरोप लगाया और कहा कि वर्ष 2011 में सोनिया गांधी देश में आपातकाल लागू करने का प्रयास कर रही थी। मगर यह हो नहीं पाया।

उल्लेखनीय है कि 26 जून 1975 की सुबह समाचार पत्रों से लोगों को जानकारी मिली  कि देश आपातकाल की स्थिति में पहुंच गया है। लोगों को एकदम से आघात लगा। इंदिरा गांधी ऐसे समय देश की प्रधानमंत्री थीं मगर आपातकाल की घोषणा के ही साथ उन्हें तानाशाह मान लिया गया। इसके बाद इमरजेंसी समाप्त हो गई। वर्ष 1980 में इंदिरा गांधी बहुमत से जीतीें। इमरजेंसी ने कांग्रेस का पीछा नहीं छोड़ा। भाजपा के नेताओं ने देशभर में इस अवसर पर काला दिवस मनाया।

ऐसे में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह विशेषतौर पर सक्रिय अमित शाह दिल्ली में कमान संभाल रहे हैं तो केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह रांची में समारोह कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू बेंगलुरू में कार्यक्रम कर रहे हैं। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर कटक में आयोजित समारोह में पहुंचे हैं जबकि रेल मंत्री सुरेश प्रभु चंडीगढ़ में हैं। केंद्रीय मंत्री उमा भारती मुंबई में हैं। रामविलास पासवान भोपाल में हैं। रविशंकर प्रसाद रायपुर में हैं। जेपी नड्डा लखनऊ में।

राधा मोहन सिंह पटना में, स्मृति ईरानी गुवाहाटी में, जयंत सिन्हा कोच्चि में हैं। राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने इस अवसर पर पत्रकारों से चर्चा की और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे भी आपातकाल लगाने का प्रयास कर रही थीं। भाजपा इस कार्यक्रम के माध्यम से काले दिनों की याद दिलाने में लगी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -