12 हजार रूपए की आप की एक थाली!
12 हजार रूपए की आप की एक थाली!
Share:

नईदिल्ली। आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने वार किया है। दरअसल दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार को लेकर भाजपा ने आरोप लगाया है कि सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जो समारोह किया गया था उसकी एक थाली की कीमत 12 हजार रूपए से अधिक थी। दरअसल सीएम केजरीवाल के घर पर 12 फरवरी वर्ष 2016 को आयोजित किया गया था। समारोह में पार्टी के विधायक, मंत्री और समर्थक शामिल हुए थे।

दरअसल भाजपा ने एक बिल सबमिट किया है। जिसमें इस समारोह के मेनु का विवरण है। इस समारोह के भोजन का खर्च 36 हजार 60 रूपए के सर्विस शुल्क के ही साथ 3 लाख 60 हजार 600 रूपए चार्ज किया गया है। यह बिल लगभग 4 लाख का बताया गया है। इस तरह से रूपयों के दुरूपयोग का आरोप आम आदमी पार्टी पर लगाया गया है।

एमसीडी चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस तरह के खर्च पर आश्चर्य जताते हुए आप पर चुनावी वार किया है। उनका कहना था कि आखिर इतना महंगा आयोजन क्यों किया गया। दिल्ली की जनता पर आर्थिक बोझ डाल दिया गया। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इस मामले में कहा है कि इस तरह के आरोप गलत हैं। राज्य के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने बिल जारी करने वाले के विरूद्ध जांच के आदेश दे दिए हैं। उनका कहना था कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है बिल का भुगतान नहीं होगा।

शुंगलू ने कहा सरकार ने किया संवैधानिक प्रक्रिया का उल्लंघन

विपक्ष मेरे चप्पल और स्वेटर पर ध्यान देते है - अरविन्द केजरीवाल

MCD चुनाव से पहले शुंगलू कमेटी की रिपोर्ट ने बढ़ाई केजरीवाल की मुश्किलें

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -