चैनलों के एग्जिट पोल से भाजपा की बल्ले-बल्ले!
चैनलों के एग्जिट पोल से भाजपा की बल्ले-बल्ले!
Share:

यूपी सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के असली परिणाम तो 11 मार्च को ही सामने आएंगे, लेकिन 9 मार्च को टीवी चैनलों ने जो एग्जिट पोल दिखाए उसमें पंजाब को छोड़कर शेष चार राज्यों में भाजपा की स्थिति मजबूत बताई गई है।

9 मार्च की शाम को  पांच बजते ही टीवी न्यूज चैनल आजतक, एबीपी, जी, एनडीटीवी, न्यूज 18, न्यूज नेशन, इंडिया टीवी, इंडिया न्यूज आदि पर चुनाव परिणाम के अनुमान की बाढ़ सी आ गई। कोई भी चैनल एग्जिट पोल में पीछे नहीं रहना चाहता था।

चैनलों के बेस्ट एंकर्स ने पांच बजते ही मोर्चा संभाल लिया। सभी ने इस बात का दावा किया कि उनका अनुमान सबसे सटीक है। सभी चैनलों का निष्कर्ष माना जाए तो पंजाब को छोड़कर उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, गोवा व मणिपुर में भाजपा की स्थिति सबसे अच्छी है।

चैनलों का सबसे ज्यादा फोकस यूपी पर रहा। यूपी में बहुमत के लिए 202 सीट चाहिए। चैनलों ने 185 से लेकर 220 सीट तक भाजपा को दी है। सपा और कांग्रेस के गठबंधन को 100 से लेकर 125 सीटे दी गई है।

सभी एग्जिट पोल में बीएसपी को 90 सीटे मिलने का अनुमान लगाया गया है। यदि चैनलों के एग्जिट पोल पर भरोसा किया जाए तो यूपी में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। 70 सीटो वाले उत्तराखंड में बीजेपी को 50 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है।

यहां सत्तारूढ़ कांग्रेस का तो सूपड़ा ही साफ नजर आ रहा है। 60 सीटों वाले मणिपुर में भी बीजेपी को पूर्ण बहुमत बताया जा रहा है। ऐसी स्थिति 40 सीटों वाले गोवा की मानी जा रही है, लेकिन भाजपा को पंजाब में तगड़ा झटका लग रहा है।

117 सीटों वाले पंजाब में भाजपा अकाली दल के गठबंधन को 10 से भी कम सीटे मिलने की संभावना है। जबकि कांग्रेस को 70 और आम आदमी पार्टी को करीब 50 सीटे बताई जा रही है।

और पढ़े-

Exit Poll 2017: बरस पड़े मोदी जी की नोटबंदी के बादल

Exit Poll 2017: अखिलेश ने बसपा के साथ गठबंधन के दिए संकेत

Exit Poll 2017: कहा बनेगी किसकी सरकार, पांच राज्यो के Exit Poll आये सामने

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -