'नेपाल से लौटें राहुल गांधी, राजस्थान में हिंसा देखें..', भाजपा ने गहलोत पर लगाया मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप
'नेपाल से लौटें राहुल गांधी, राजस्थान में हिंसा देखें..', भाजपा ने गहलोत पर लगाया मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप
Share:

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से राजस्थान के जोधपुर का दौरा करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि राहुल सीएम अशोक गहलोत को तुष्टिकरण की सियासत  में नहीं पड़ने की सलाह दें। बता दें कि जोधपुर में ईद की नमाज़ के बाद बड़ी संख्या में मुस्लिम सड़कों पर आ गए थे, जिसके बाद दो समूहों के बीच झड़प के बाद हिंसा भड़क गई थी।   

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बातचीत में भाजपा के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा है कि, 'राहुल गांधी ने राजस्थान में हिंदुत्व और हिंदूवादी समझाया था। उन्हें और प्रियंका गांधी को राजस्थान आना चाहिए और हिंसक घटनाओं को देखना चाहिए। उन्हें राज्य सरकार को कानून और व्यवस्था बरकरार रखने और तुष्टिकरण की सियासत में नहीं पड़ने के निर्देश देने चाहिए।' उन्होंने कहा कि, 'मैं राहुल गांधी से आग्रह करता हूं कि वह जल्दी से जल्दी नेपाल से लौटें और हालात का जायजा लेने राजस्थान आएं और अपराधियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दें। यदि मुख्यमंत्री भी इनमें शामिल हैं, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई करें।'

इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में शांति की अपील करते हुए हिंसा के लिए राजस्थान सरकार को जिम्मेदार करार दिया है। भाजपा पर आरोप लगाने को लेकर उन्होंने कहा कि, 'हमने ऐसे आरोप पहले भी सुने हैं। अखिलेश यादव ने भी उत्तर प्रदेश में यह कहा था कि, जहां 2017 से पहले लगातार दंगे हो रहे थे। राजस्थान सरकार भी वही कार्य कर रही है। क्या CM को अपनी नाकामियों छिपाने के लिए आरोप लगाने का सहारा लेना चाहिए।'

राकेश टिकैत ने फिर दी आंदोलन की चेतावनी, कहा- न MSP पर कमिटी बनी, न किसानों पर दर्ज केस वापस हुए

तीसरा बच्चा होने पर एक साल की छुट्टी और 11 लाख रुपये दे रही है ये कंपनी, ख़ुशी से झूमे कर्मचारी

यूपी में नाबालिग दलित लड़की के साथ बलात्कार, आहत होकर पीड़िता ने खाया ज़हर, मौत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -