बिरयानी खाते समय नहीं मिला लेग पीस, दबंगों ने की पिटाई
बिरयानी खाते समय नहीं मिला लेग पीस, दबंगों ने की पिटाई
Share:

कानपूर : शहर के बाबू पुरवा कोतवाली इलाके में कुछ दबंगों ने एक बिरयानी दूकान मालिक को मामूली बात पर पीट दिया। दरअसल, बिरयानी खाते समय जब लेग पीस नहीं मिली तो दबंगों अलग से देने की मांग की। शॉप मालिक ने मना किया तो उसकी पिटाई कर दी गई। दबंगों ने तमंचा भी लहराया और जानमाल की धमकी दी। दबंगों की यह करतूत सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाबु पुरवा कोतवाली क्षेत्र स्थित बेगमपुरवा में मो खालिद की बिरयानी की शॉप है। खालिद ने बताया कि बीते गुरुवार की शाम को एक शख्स बिरयानी खाने के लिए आया था। उसने बिरयानी में अलग से लेग पीस डालने की बात कही थी। खालिद ने बताया कि लेग पीस नहीं थी। दूसरा पीस देने के लिए कहा गया तो वह शख्स लेग पीस ही खाने की बात पर अड़ गया। आरोपी से कहासुनी हुई। उस वक्त वह चुपचाप चला गया। शुक्रवार को वह अपने तीन साथियों के साथ शॉप पर आया और मारपीट की। जब स्थानीय लोगो ने विरोध किया तो दबंग तमंचा लहराते हुए भाग निकले। 

बाबुपुरवा थाना क्षेत्र के इन्स्पेक्टर नारायण की माने तो शॉप मालिक की शिकायत और और सीसीटीवी के आधार पर एक शख्स को हिरासत में लिया गया है। बाकि लोगों की तलाश की जा रही है।

गुप्तांग कटी लाश मिलने से मचा कोहराम, जांच जारी

टिम साउदी के पंच में फंसने के बाद संभला श्रीलंका

हॉकी विश्व कप: सडन डेथ में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पंहुचा नीदरलैंड्स 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -