बाल दिवस पर बिखर रहा उत्साह, गणमान्यजन पहुंचे नेहरू के समाधिस्थल
बाल दिवस पर बिखर रहा उत्साह, गणमान्यजन पहुंचे नेहरू के समाधिस्थल
Share:

नई दिल्ली : दीपावली के पर्व के समाप्त होते ही अब देशभर में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती का उल्लास बिखरा हुआ है। पंडित नेहरू की जयंती पर बच्चों में उल्लास छाया हुआ है। जगह - जगह बाल दिवस के आयोजन हो रहे हैं हालांकि इस बार दीपावली का त्यौहार शुक्रवार को ही समाप्त होने के बाद कम ही बच्चे स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में पहुंच रहे हैं लेकिन बच्चों में बाल दिवस पर लगने वाले मेलों को लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।

हर कहीं बाल दिवस को लेकर उल्लास बना हुआ है। सुबह से ही बाल दिवस को लेकर नेताओं में उल्लास बना हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हालांकि ब्रिटेन में हैं लेकिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. नेहरू की जयंती पर प्रधानमंत्री कार्यालय में भी औपचारिकता पूर्ण करने की तैयारी चल रही है। दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर उनके समाधि स्थल पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान स्व. नेहरू की जयंति मनाने के लिए बच्चों में जबरदस्त उत्साह है। बच्चे उल्लासित वातावरण में चाचा नेहरू का जन्म दिवस मनाने में लगे हैं।

दरअसल देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे। उन्हें बच्चे चाचा कहकर बुलाया करते थे। जिसके कारण उनके जन्मदिवस को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। चाचा नेहरू एक ब्राह्मण काश्मीरी परिवार में पैदा हुए थे। उनके अंदर पारंपरिक संस्कार कूटकूटकर भरे थे मगर अध्यययन के लिए इंग्लैंड और अन्य क्षेत्रों में जाने पर उन्होंने योरप की अच्छाई को भी आत्मसात किया। वे आधुनिक शिक्षा के पक्षधर भी थे।

लोकप्रिय धारावाहिक डिस्कवरी आॅफ इंडिया उन्हीं की अध्ययन और शोध पर आधारित पुस्तक के अनुसार बनाया गया था। जवाहर ने यंग इंडिया समाचार पत्र का संपादन भी किया जिसे बाद में कांग्रेस आलाकमान ने एक कंपनी से खरीदा और अब इसका संचालन कांग्रेस के कर्णधारों हाथों में ही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -