बिरजू महाराज ने संवारी नृत्यु की अनुपम विरासत
बिरजू महाराज ने संवारी नृत्यु की अनुपम विरासत
Share:

देश के लोकप्रिय कलाकार और नृत्य सम्राट पंडित बिरजू महाराज का जन्म 4 फरवरी को 1938 में हुआ था। वे लखनऊ में जन्मे थे। उन्हें पद्म अलंकरण से भी नवाजा जा चुका है। पंडित बिरजू महाराज 78 वर्ष के हो चुके हैं। वाराणसी में जन्मे पंडित बिरजू महाराज का वास्तविक नाम बृजमोहन मिश्र है। पंडित बिरजू महाराज लखनऊ के कथक के कालका बिनदानिन घराने से संबंध रखते हैं।

पंडित बिरजू महाराज के नृत्य की कोई तुलना नहीं हो सकती है। उन्होंने कई ऐसे शिष्य तैयार किए हैं जो आज नृत्य और कला के क्षेत्र में अपना विशेष योगदान दे रहे हैं। बिरजू महाराज का पूर्ण जीवन इस कला को समर्पित रहा। उन्हें कालिदास सम्मान भी प्रदान किया गया। उन्हें बनारस हिंदू विश्वविद्यालय और खैरागढ़ विश्वविद्यालय से डाॅक्टरेट की मानद उपाधि भी दी जा चुकी है।

बिरजू महाराज ने अच्छन महाराज से बचपन से ही शिक्षा प्राप्त की। उनके चाचाओं और लोकप्रिय आचार्यों शंभू और लच्छू महाराज ने उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया। कला के सहारे बिरजू महाराज की आजीविका चलती रही। भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े कत्थक नृत्य हर दिन बिरजू महाराज को विरासत में मिला। बिरजू महाराज के पूर्वज ईश्वरी प्रसाद मिश्र इलाहाबाद के हंडिया तहसील के निवासी थे। कत्थक के पहले ज्ञात शिक्षक के रूप में उन्हें जाना जाता है।

बिरजू महाराज ने मन्मथनाथ गुप्त समारोह में पहुंचे जहां उन्होंने शास्त्रीय नृत्य की अनुपम प्रस्तुति दी। उन्होंने नृत्य कला का शानदार प्रदर्शन किया। बिरजू महाराज की गुरू बहन डाॅ. कपिला वात्स्यायन अपने साथ दिल्ली लेकर आई थीं। उन्होंने 13 वर्ष की आयु में दिल्ली के संगीत भारती में नृत्य का प्रशिक्षण देना प्रारंभ कर दिया।

उन्होंने भारतीय कला केंद्र और संगीत नाटक अकादमी से जुड़कर कत्थक केंद्र में नृत्य का प्रशिक्षण भी दिया। वर्ष 16 वर्ष की आयु में ही बिरजू महाराज ने अपनी प्रस्तुति दी और 28 वर्ष की आयु में कत्थक में उनकी निपुणता हुई। नृत्य ने ही उन्हें प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी का प्रतिष्ठित पुरस्कार दिलवाया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -