इन राज्यों में बर्ड फ्लू से लोगों में फैला कोहराम, हजारों की मात्रा में पक्षी हो रहे शिकार
इन राज्यों में बर्ड फ्लू से लोगों में फैला कोहराम, हजारों की मात्रा में पक्षी हो रहे शिकार
Share:

दुनियाभर में एक तरफ कोरोना का कहर थमा नहीं है, और दूसरी तरफ बर्ड फ्लू ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है, हर दिन हजारों की तादाद में लगातार पक्षियों की मौत हो रही है, इतना ही नहीं इन्ही मौतों के चलते आम जनता में डर का माहौल बढ़ता ही जा रहा है और कई स्थानों पर मुर्गियों की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है, अब तो यह भी नहीं कहा जा सकता है कि इस तरह से फ्लू से और कितने पक्षियों की जानें जा सकती है। 

वहीं देश के 7 राज्यों में पक्षियों की मौत से हाहाकार पैदा हो गया है। चार राज्यों में बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि की जा चुकी है। जम्म-कश्मीर औऱ तमिलनाडु में अलर्ट जारी किया जा चुका है। देश के कुछ राज्यों से बर्ड फ्लू को लेकर आ रही आशंकाओं के दृष्टिगत लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य मंत्रालय और पशुपालन विभाग को राज्य में पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। इसी संदर्भ में बर्ड फ्लू को लेकर निदेशक पशुपालन निर्देश जारी किये हैं।

जंहा इस बात का पता चला है कि देश के चार राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है और हिमाचल, एमपी, राजस्थान और केरल में बर्ड फ्लू फैल गया है। कर्नाटक, गुजरात और हरियाणा में भी पक्षियों की मौत से लोगों में डर और भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। हरियाणा के पंचकूला में बड़ी संख्या में मुर्गियों की मौत से खौफ फैला हुआ है। जांच के लिए सैंपल जालंधर और भोपाल भेजे गए हैं। केरल में बर्ड फ्लू को आपदा घोषित की जा चुकी है। 30 हजार से अधिक मुर्गियों और बत्तखों को मारने का निर्णय किया जा चुका है।

कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई ने गौहत्या विरोधी अध्यादेश पर किए हस्ताक्षर, कांग्रेस कर रही विरोध

आज इंदौर आएंगे सीएम शिवराज सिंह चौहान, कई कार्यक्रमों में लेंगे भाग

चार साल की बच्ची को लगी PAC फायरिंग रेंज में चली गोली, अस्पताल में भर्ती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -