Bihar Lathi Charge: जिन्हे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, उन्ही पर केस, सम्राट चौधरी सहित भाजपा के 59 नेताओं पर FIR
Bihar Lathi Charge: जिन्हे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, उन्ही पर केस, सम्राट चौधरी सहित भाजपा के 59 नेताओं पर FIR
Share:

पटना: बिहार में गुरुवार (13 जुलाई) को भाजपा कार्यकर्ताओं पर सीएम नितीश कुमार की पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी थी। इसमें बिहार भाजपा के कई बड़े नेता चोटिल हो गए थे। यहाँ तक कि, इस लाठीचार्ज में बुरी तरह घायल हुए जहानाबाद जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत हो गई थी। जिसके बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को हत्या के लिए जिम्मेदार करार देते हुए बदला लेने की बात कही थी। वहीं, अब भाजपा नेताओं के खिलाफ पटना में FIR दर्ज की गई है।

बिहार भाजपा प्रमुख सम्राट चौधरी, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा सहित 59 पार्टी नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। विधानसभा मार्च में शामिल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, पूर्व डिप्टी सीएम रेनू देवी, पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन, सांसद सुशील कुमार सिंह, सांसद रामकृपाल यादव, पूर्व मंत्री नितिन नवीन, पूर्व मंत्री मंगल पांडे सहित 59 भाजपा नेताओं और 100 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मजिस्ट्रेट के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। भाजपा नेताओं के खिलाफ कोतवाली थाने में केस दर्ज किया गया है।

भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रतिबंधित क्षेत्र में दाखिल होकर हंगामा करने, सरकारी काम में बाधा डालने के साथ पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट उनपर हमला और पत्थरबाजी का इल्जाम लगाया गया है। दरअसल गुरुवार को नई शिक्षक नियमावली के विरुद्ध नियोजित शिक्षकों के समर्थन में, रोजगार और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर भाजपा पटना में विधानसभा मार्च कर रही थी। ये मार्च गांधी मैदान से आरम्भ होकर डाकबंगला चौराहा के रास्ते विधानसभा की ओर जा रहा था। इस दौरान डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने इन्हें रोका और जब भाजपा नेता-कार्यकर्ता नहीं रूके तो उनपर पुलिस ने लाठियों से पीट दिया।

बिहार में शिक्षा भर्ती में क्यों मचा है बवाल ?

बता दें कि बिहार में शिक्षकों के 1।7 लाख पदों के लिए लाखों की तादाद में आवेदन आए हैं। डोमिसाइल के मोर्चे पर लाखों आवेदक खफा थे। ये आवेदक गुरुवार (13 जुलाई) को सड़क पर उतर आए थे। इस विरोध-प्रदर्शन को भाजपा ने भी युवाओं को समर्थन दिया। विरोध प्रदर्शन में शामिल पार्टी के कई नेता पहले तो हिरासत में लिए गए। भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी भी हिरासत ले लिए गए थे। उन्होंने ही सबसे पहले लाठीचार्ज में विजय सिंह की मौत के बारे में जानकारी दी। PMCH ने विजय सिंह की मौत की पुष्टि की। भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। पानी की बौछारें की। विजय सिंह 20 वर्षों से भाजपा के सदस्य हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने गुरुवार को जमकर लाठीचार्ज किया। पानी की बौछारें की। हालांकि, प्रदर्शनकारी नहीं रुके। लाठीचार्ज से जख्मी हुए दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं का PMCH में उपचार हुआ। तक़रीबन 50 कार्यकर्ताओं का पार्टी हेडक्वार्टर में इलाज हुआ। JDU प्रवक्ता का कहना है कि भाजपा नेता विजय सिंह की मौत के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।

आसमान को चीरते हुए अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित हुआ चंद्रयान-3, पीएम मोदी बोले- वैज्ञानिकों के अथक समर्पण और प्रतिभा को सलाम

चाँद पर तिरंगा! ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना हुआ चंद्रयान-3, श्रीहरिकोटा से ISRO ने किया लॉन्च

जम्मू कश्मीर में फिर हिन्दुओं पर हमला ! घर में घुसकर आतंकियों ने 3 मजदूरों को मारी गोली

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -