बिहार: कार में लड़की के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म
बिहार: कार में लड़की के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म
Share:

कैमूर: लॉकडाउन के बीच बिहार के कैमूर जिले से अपराध का चौकाने वाला मामला सामने आया है। जी दरअसल यहाँ नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। इस मामले को जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की बताया जा रहा है। इस मामले में मिली जानकारी के तहत बीते 14 मई को जब पीड़िता अपनी सहेली से मिलने जा रही थी, तभी गांव के ही कार सवार दो युवकों ने उसे अगवा कर लिया। उसके बाद दोनों गाड़ी से उसे सुनसान जगह ले गए। वहां गाडी खड़ी कर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

अब इस मामले में पीड़िता ने महिला थाना भभुआ में आरोपी अनिकेत और धीरज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। बताया जा रहा है पीड़िता ने महिला थाने में दिए आवेदन में पूरी घटना विस्तार से बताई। उसने बताया कि, ''14 मई को वो अपनी सहेली से मिलने गई थी। इसी दौरान लौटते वक्त कार से दो लड़के आए और उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया। कार का शीशा बंद होने की वजह से उसकी आवाज बाहर नहीं जा पा रही थी। उसने काफी देर तक मिन्नते की लेकिन इसके बाद भी वह नहीं माने।' इस मामले में पीड़िता का कहना है किसी तरह वह वहां से अगले दिन जान बचाकर भागी और उसके बाद घर आकर उसने घर वालों को सारी बातें बताईं।

उसकी हालत काफी गंभीर थी जिसे देखकर परिजनों ने उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल रामगढ़ में भर्ती कराया। यहाँ परिजनों ने बताया कि पीड़िता को अगवा कर रेप की घटना को अंजाम दिया गया है। वही दूसरी तरफ डॉक्टरों का कहना है पीड़िता की हालात ठीक है और उसे जल्द ही घर भेज दिया जाएगा।

नारदा केस: मंत्रियों की गिरफ़्तारी पर भड़की TMC, सीबीआई के दफ्तर पर फेंके पत्थर

साधु बन मंदिर में घुसता 'जहांगीर', यति नरसिंहानंद की हत्या करता।।।, जैश की साजिश नाकाम

'युद्ध को तत्काल बंद करें इजराइल और फिलिस्तीन।।', UN महासचिव गुटेरेस का आग्रह

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -