बिहार चुनाव के नतीजे देख दिग्विजय सिंह ने नीतीश से की यह खास अपील
बिहार चुनाव के नतीजे देख दिग्विजय सिंह ने नीतीश से की यह खास अपील
Share:

पटना: आप सभी जानते ही होंगे कि बिहार में एक बार फिर से नीतीश कुमार की सरकार बन गई है। नीतीश के सिर पर एक बार फिर से जीत का ताज सज चुका है। ऐसे में इस दौरान महागठबंधन में सबसे बुरा प्रदर्शन अगर किसी का रहा तो कांग्रेस का रहा। जी दरअसल 70 सीटें लड़कर कांग्रेस ने केवल ओर केवल 19 सीटें अपने नाम की। इतने औसत प्रदर्शन करने के बाद अब कांग्रेस ने नीतीश कुमार को अपने पाले में करने की कोशिश की है। जी दरअसल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने आज यानी बुधवार को ट्वीट कर कहा कि, ''भाजपा/संघ अमरबेल के समान हैं, जिस पेड़ पर लिपट जाती है, वह पेड़ सूख जाता है और वह पनप जाती है। नीतीश जी, लालू जी ने आपके साथ संघर्ष किया है। आंदोलनों मे जेल गए है।''

वहीं दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा, ''भाजपा/संघ की विचारधारा को छोड़ कर तेजस्वी को आशीर्वाद दे दीजिए। इस “अमरबेल” रूपी भाजपा/संघ को बिहार में मत पनपाओ। नीतीश जी, बिहार आपके लिए छोटा हो गया है, आप भारत की राजनीति में आ जाएं। सभी समाजवादी धर्मनिरपेक्ष विचारधारा में विश्वास रखने वाले लोगों को एकमत करने में मदद करते हुए संघ की अंग्रेजों के द्वारा पनपाई 'फूट डालो और राज करो' की नीति ना पनपने दें। विचार ज़रूर करें।''

वहीं अपने अगले ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि, 'यही महात्मा गांधी जी व जयप्रकाश नारायण जी के प्रति सही श्रद्धांजलि होगी। आप उन्हीं की विरासत से निकले राजनेता हैं, वहीं आ जाइए। आपको याद दिलाना चाहूंगा जनता पार्टी संघ की ड्यूल मेंबरशीप के आधार पर ही टूटी थी। भाजपा/संघ को छोड़िए। देश को बर्बादी से बचाइए।' वैसे आप जानते ही होंगे बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार 243 में से 125 सीटों पर विजयी रहे हैं वहीं आरजेडी की अगुवाई वाले विपक्षी महागठबंधन को 110 सीटों पर जीत मिली है।

MP उपचुनाव नतीजे: 19 पर बीजेपी और 9 सीटों पर कांग्रेस को मिली जीत

जीत के बाद बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया- 'जय श्रीराम का नारा लगाने में गलत क्या है?'

बिहार चुनाव नतीजे: PM मोदी ने किया बिहार की जनता का शुक्रिया, अमित शाह ने साधा विपक्ष पर निशाना

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -