बिहार चुनाव: इमरान प्रतापगढ़ी बोले- 'PM मोदी का हनुमान नीतीश कुमार की लंका में आग...'
बिहार चुनाव: इमरान प्रतापगढ़ी बोले- 'PM मोदी का हनुमान नीतीश कुमार की लंका में आग...'
Share:

कटिहार: बिहार विधान सभा चुनाव होने में दूसरे और तीसरे चरण की देर है। इन दोनों चरणों के मतदान होते ही रिजल्ट सामने होगा। ऐसे में आप यह भी जानते होंगे कि कटिहार में विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में मतदान होने वाला है। ऐसे में सभी दल के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करने पार्टियों के स्टार प्रचारक जनसभा कर रहे हैं।

अब इसी बीच जिले के कोढ़ा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पूनम पासवान के पक्ष में कांग्रेस के स्टार प्रचारक और देश के मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी जनसभा संबोधित की। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए महागठबंधन को जीतवाने के लिए अपील की, और पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि, 'अब पीएम मोदी का हनुमान, नीतीश कुमार की लांका में आग लगाएगा। इस टूट के पीछे बीजेपी का बहुत बड़ा प्लान है।'

इसके अलावा उन्होंने CM नीतीश कुमार पर हमला करते हुए साल 2015 का मुद्दा उठाया और कहा कि, 'नीतीश जी ने बिहार के जनता के साथ गद्दारी की है, अब वही गद्दारी भाजपा ने नीतीश के साथ करने वाली है। नीतीश कुमार अब थक गए हैं। ऐसे में बिहार की जनता बिहार का कमान 31 साल के नौजवान यानी तेजस्वी यादव के हाथ सौंपने जा रही है।' वैसे केवल वहीं नहीं बल्कि तेजस्वी यादव भी लगातार नीतीश पर हमले कर रहे हैं। उन्हें हर जनसभा में नीतीश पर तंज कसते हुए देखा जा रहा है। हाल ही में उन्होंने PM मोदी का पुराना वीडियो शेयर कर भी नीतीश सरकार के घोटालों के बारे में बताया है।

आज भी नहीं बदले पेट्रोल-डीज़ल के दाम, यहां जानें ताजा भाव

सरदार पटेल की जयंती पर कंगना ने कहा- 'गांधी जी नेहरू, कमजोर दिमाग।।।'

अमेरिकी कोर्ट का बड़ा आदेश- ISRO की शाखा पर लगाया 1।2 अरब डॉलर का जुर्माना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -