सरदार पटेल की जयंती पर कंगना ने कहा- 'गांधी जी नेहरू, कमजोर दिमाग...'
सरदार पटेल की जयंती पर कंगना ने कहा- 'गांधी जी नेहरू, कमजोर दिमाग...'
Share:

कंगना रनौत एक ऐसी अदाकरा हैं जो हर मुद्दे पर ट्वीट करती हैं। वहीं कई बार उनके ट्वीट से कंट्रोवर्सी पैदा हो जाती है। अब हाल ही में भी कंगना ने कुछ ऐसे ही ट्वीट्स किये हैं जिससे विवाद छिड़ गया है। आप जानते ही होंगे आज सरदार पटेल की 145वी जयंती है और इसी पर कंगना ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए महात्मा गांधी और पंडित जवाहर लाल नेहरू के बारे में ट्वीट किया है। उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा है, 'भारत के लौह पुरुष सरदार पटेल को उनकी जयंती पर याद मैं करती हूं। आप एक ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने हमें आज का भारत दिया है। लेकिन आपने एक प्रधानमंत्री का पद त्याग कर हमारे महान नेतृत्व और दूरदर्शिता को हमसे दूर किया है। हमें आपके फैसले पर गहरा अफसोस है। पटेल होते तो सबसे योग्य प्रधानमंत्री होते।'

वहीं अपने दूसरे ट्वीट में कंगना लिखती हैं, 'सरदार पटेल भारत के असली लौह पुरुष हैं, मेरा मानना है कि गांधी जी नेहरू की तरह एक कमजोर दिमाग चाहते थे, जिसे वह नियंत्रित कर सकते थे और राष्ट्र को सबसे आगे रख सकते थे। यह एक अच्छी योजना थी, लेकिन गांधी के मारे जाने के बाद जो हुआ वह एक बड़ी आपदा थी।'

इसके अलावा अपने आखिरी और तीसरे ट्वीट में कंगना ने लिखा है, 'सरदार पटेल ने गांधी को खुश करने के लिए भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में अपने सबसे योग्य और निर्वाचित पद का बलिदान दिया, क्योंकि गांधी को लगता था कि नेहरू बेहतर अंग्रेजी बोलते हैं। इससे सरदार पदेल को नहीं बल्कि पूरे देश को दशकों तक नुकसान भुगतना पड़ा। हमें बेशर्मी से वह छीन लेना चाहिए, जिस पर हमारा हक।' अब उनके यह तीनो ही ट्वीट विवादों से घिर गए हैं और लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

प्रदूषण घटाने और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए साइकिल चलाकर दफ्तर पहुंचे UP के ऊर्जा मंत्री

सुमोना संग फोटोशूट करवा रहे थे कृष्णा, भारती बोली- 'मैं कलेश डलवाउंगी'

PM का पुराना वीडियो शेयर कर बोले तेजस्वी यादव - '5 साल पहले गिना रहे थे नीतीश सरकार के घोटाले'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -