सुबह से नज़र आ रहा बंद का असर, ट्रैन रोक कर किया प्रदर्शन
सुबह से नज़र आ रहा बंद का असर, ट्रैन रोक कर किया प्रदर्शन
Share:

पटना। राष्ट्रीय जनता दल द्वारा बिहार बंद का आह्वान किया गया था। आज बिहार बंद को लेकर राजद नेता राज्यभर में सक्रिय हो गए हैं। कार्यकर्ताओं ने राज्य के विभिन्न जिलों में मौजूद दुकानें, प्रतिष्ठान, कार्यालय आदि बंद करवाए। कुछ नेताओं ने परिवहन सेवाओं को भी नहीं चलने दिया। बंद का सबसे अधिक असर राजधानी पटना में देखा गया। यहां प्रातः करीब 7.15 बजे मनेर के विधायक भाई वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में लगभग 150 राजद कार्यकर्ताओं ने मनेर पड़ाव पर टायर जलाकर विरोध किया।

पटना के बस स्टैंड के समीप राजद कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरूद्ध नारेबाजी की। ऐसे में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने राज्य में बिगड़ रहे लाॅ एन आॅर्डर को लेकर भी चर्चा की। राजद कार्यकर्ताओं ने बालू - गिट्टी का हाहाकार है, नीतीश - मोदी की बहार है के नारों के साथ नारेबाजी की।

कार्यकर्ताओं ने नवादा में भी जमकर विरोध किया। साथ ही बांका में पटना इंटरसिटी रेल को रोक दिया गया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का और राज्य में भाजपा - जेडीयू गठबंधन सरकार का विरोध किया। हालांकि राजद के विरोध प्रदर्शन को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने गलत बताया।

उन्होंने कहा कि 351 वें प्रकाश पर्व पर देश - विदेश से से पटना पहुंच रहे मेहमानों को गलत संदेश देना चाहते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी बिहार के मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद को संभाल चुके हैं ऐसे में उन्हें अतिथियों का ध्यान रखना चाहिए।

प्रकाश पर्व के कारण पटना सिटी को बिहार बंद से अलग रखा

प्रचार के लिए मोदी को करना पड़ रही मशक्कत - लालू

लालू के बेटे ने ‘कुत्ते’ को बताया ‘RSS का सिपाही’

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -