गॉल ब्लाडर कैंसर से पीड़ित हुई 10 साल की बच्ची, डॉक्टर भी रह गए हैरान
गॉल ब्लाडर कैंसर से पीड़ित हुई 10 साल की बच्ची, डॉक्टर भी रह गए हैरान
Share:

पटना: बिहार में संभवत: पहली दफा एक दस साल की बच्ची में गॉल ब्लाडर कैंसर का मामला प्रकाश में आया है। IGIMS के सर्जिकल गेस्ट्रोइन्ट्रोलॉजी विभाग में उसका सफल ऑपरेशन किया गया। बच्ची सुपौल जिले की है। उसे नौ महीने से पेट में दर्द था और छह महीने से ज्वाइंडिस (पीलिया) की समस्या थी। साथ ही उसे भूख नहीं लग रही थी। उसका वजन भी तेजी से घट रहा था। 

सुपौल में उपचार कराने के बाद भी जब जब वह स्वस्थ नहीं हुई तो, डॉक्टरों ने उसे IGIMS रेफर कर दिया। यहां सिटी स्कैन से पता चला कि गॉल ब्लाडर (पित्त की थैली) में कैंसर है। विभाग के डॉ. मनीष कुमार मंडल की अगुवाई में डॉ.राकेश कुमार सिंह ने बच्ची की सर्जरी की। सर्जरी में मरीज के लिवर का एक तिहाई हिस्सा काटकर अलग किया गया।  बच्ची अभी बातचीत कर रही हैं और उसकी हालत सामान्य है। सर्जरी करने वाले डॉक्टर्स की टीम में डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. मनीष शाह, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. आलोक कुमार, डॉ. प्रियंका और नर्स मधु भी शामिल थीं। संस्थान के निदेशक डॉ. एनआर विश्वास ने इस सफल ऑपरेशन के लिए डॉक्टर्स को बधाई दी है।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ.मनीष मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि इतने कम आयु में गॉल ब्लाडर में कैंसर होना चिकित्सकों के लिए एक पहेली बना हुआ हैं। इसकी जांच की जाएगी। जेनेटिक मशीन से इसकी जांच होगी और इसकी वजहों का पता लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गॉल ब्लाडर का कैंसर सामान्य रूप से 50 से 60 वर्ष के उम्र में होता है। विभिन्न जनरलों में अब तक 13 वर्ष के उम्र में गॉल ब्लाडर में कैंसर के मामलों का उल्लेख मिलता रहा है, लेकिन 10 वर्ष की उम्र में यह बीमारी होना रिसर्च का विषय है।   

अब शेयर बाजार में शुरू हुई पानी की ट्रेडिंग, जानिए कैसे होगा कारोबार

रविवार को भी नहीं बदले पेट्रोल-डीज़ल के दाम, जानिए ताजा भाव

अमेरिकी सीनेट ने किया एनडीएए विधेयक पारित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -