बिहार : गंगा नदी में बाढ़ आने से भोजपुर जिला खतरे के निशान पर
बिहार : गंगा नदी में बाढ़ आने से भोजपुर जिला खतरे के निशान पर
Share:


बिहार। गंगा नदी बिहार के भोजपुर जिले में खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बह रही है। पिछले चौबीस घंटे में जलस्तर में 75 सेंटीमीटर की वृद्वि हुई। शाहपुर व बड़हरा प्रखंड के कई गांवों में पानी तेजी से फैल रहा है। 
कई गांवों में घुसा पानी।
गंगा नदी बाढ़ का पानी एनएच 84 के समीप पहुंच गया है। पटना-बक्सर मुख्य मार्ग पर बाढ़ का पानी टकरा रहा है। शाहपुर प्रखंड व बड़हरा प्रखंड के कई गांवों में पानी प्रवेश कर गया है। इतना ही नही कई स्कूलों में पानी घुस गया है। वहीं सोन नदी का पानी सहार प्रखंड के भी गांवों में फैलने लगा है।

शाहपुर प्रखंड व बड़हरा प्रखंड के कई गांवों लोग अपनी जिंदगी को दांव लगाकर घरों से निकल रहे हैं। लोगों को कमर भर पानी में पार कर गांवों से निकलना पड़ रहा है। मरीजों को खाट पर लिटा कर अस्पताल ले जाना पड़ रहा है।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -