बिग बॉस पहुंचा भारती सिंह का 'गोला', सलमान खान ने दिया ये कीमती तोहफा
बिग बॉस पहुंचा भारती सिंह का 'गोला', सलमान खान ने दिया ये कीमती तोहफा
Share:

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करना सबका सपना होता है। मगर भारती के बेटे गोला की तो बात ही अलग है। पैदा होते ही वे ख़बरों में आ गए हैं। अब क्यूट गोला ने नन्ही सी उम्र में सलमान खान के साथ स्क्रीन भी साझा कर लिया है। गोला का बिग बॉस के मंच पर डेब्यू हो गया है। 

बिग बॉस के वीकेंड का वार का प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में भारती सिंह सलमान खान को उनके किए हुए पुराने वादे की याद दिलाती हैं। जहां सलमान खान ने बोला था कि मैं इनके बेटे को लॉन्च करूंगा। तत्पश्चात, भारती सिंह बिग बॉस के स्टेज पर अपने बेटे को लेकर आती हैं। भारती को उनके क्यूट बेटे गोला के साथ देख वहां उपस्थित दर्शक खुशी से फूले नहीं समाती है। फिर भारती सलमान खान को उनके बेटे गोला को पकड़ने को बोलती हैं। सलमान को भी बच्चों से खासा लगाव है। वे गोला को गोद में बड़े प्यार से पकड़ते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

भारती सलमान खान को बोलती हैं- आप थोड़ा गोला को पकड़ेंगे मैं थक गई हूं। फिर सलमान खान ने बोला- थकोगी ही। जवाब में कॉमेडियन ने कहा- ये भारती का बच्चा है। मनोरंजन यही खत्म नहीं होता। सलमान खान भारती के बेटे गोला को पहली लोहड़ी के गिफ्ट में बीइंग ह्यूमन का ब्रेसलेट देते हैं। फिर भारती दबंग खान सलमान से ऑटोग्राफ मांगती हैं। इसके बाद जो होता है इसकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। भारती ने सलमान खान से कहा, आप कब अपना पनवेल का फार्म हाउस खाली करेंगे? भारती की ये बात सुन सलमान खान हैरान हो जाते हैं। भारती एक पेपर दिखाती हैं जिसमें लिखा है- पनवेल फार्म हाउस के पेपर्स। भारती ने ऑटोग्राफ के बहाने सलमान खान से इस पेपर पर साइन लिया था। भारती की इस कॉमेडी को देख सलमान की हंसी थमने का नाम नहीं लेती। बिग बॉस का ये वीकेंड का वार बहुत बेहतरीन होने वाला है। प्रोमो देखने के बाद फैंस का उत्साह बढ़ गया है।

तेजस्वी प्रकाश का ये वीडियो देख झूम उठे फैंस

मना करने के बाद भी इस मशहूर एक्ट्रेस के पति ने शेयर कर दी प्राइवेट तस्वीरें, हुए ट्रोल

उर्फी जावेद की नई ड्रेस ने उड़ाए फैंस के होश, वायरल हुआ VIDEO

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -