CM नीतीश को दिया बड़ा झटका, इन नेताओं ने थामा RLJD का दामन
CM नीतीश को दिया बड़ा झटका, इन नेताओं ने थामा RLJD का दामन
Share:

पटना: जनता दल यूनाइटेड छोड़ने के पश्चात् उपेंद्र कुशवाहा ने अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा झटका दिया है। कई बड़े नेता जनता दल यूनाइटेड छोड़कर उपेंद्र की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल के साथ आ गए हैं। इसमें किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम लक्ष्मण सिंह कुशवाहा, सीतामढ़ी जिले के अनुसूचित जाति जनजाति के अध्यक्ष चंद्रिका पासवान, जिला सचिव मोहम्मद संजीर आलम, वीरेंद्र कुशवाहा एवं धर्मेंद्र सिंह सम्मिलित हैं। धर्मेंद्र सिंह बेलसंड विधान सभा क्षेत्र के पूर्व उम्मीदवार रह चुके हैं।

दूसरी तरफ, बृहस्पतिवार को सीतामढ़ी पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने बिहार को गिरवी रखने का काम किया है। एक बार फिर नीतीश कुमार बिहार को वर्ष 2005 से पहले वाला बिहार बनाने में जुट गए हैं। इसी कारण उन्हें मजबूरन बिहार को बचाने के लिए नीतीश का साथ छोड़ना पड़ा। नीतीश कुमार अब पीएम मैटेरियल नहीं रहे।

उन्होंने कहा कि इन दिनों नीतीश कुमार अपने मंत्री से ही परेशान है। मुख्यमंत्री गिड़गिड़ा रहे हैं तथा राजद के लोग उन पर हावी हो गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने भी जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि अब आप दिल्ली जाइए, सीएम के ऊपर पूरी तरह राजद हावी है। 
उन्होंने तेजस्वी यादव की ताजपोशी की तैयारी के सवाल पर कहा कि राजद के लोग होली के पश्चात् ताजपोशी की बात खुलेआम कह रहे हैं। यदि ऐसा हुआ तो बिहार की हालत 2005 के पहले वाले बिहार से बदतर हो जाएगी। ये बिहार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण दिन होगा मगर वो ऐसा होने नहीं देंगे। बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपने कुछ विशेष लोगों के बहकावे में महागठबंधन का नेतृत्व पड़ोसी को देने का निर्णय कर रहे हैं। इससे उन्हें ऐतराज था। नीतीश आत्मसमर्पण कर चुके हैं। भाजपा के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी साथियों से परामर्श के बाद ही कुछ फैसला लूंगा। हालांकि, इशारों-इशारों में ये भी कहा कि राजद के खिलाफ जो गठबंधन होगा, वो उसी का हिस्सा रहेंगे।

राहुल गांधी ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में बोला 'झूठ', भारतीय सुप्रीम कोर्ट का भी कर डाला अपमान !

बेईमान कहते हैं मर जा मोदी, जनता कह रही- 'मत जा मोदी' - तीनों राज्यों में भाजपा की वापसी से गदगद PM

पूर्वोत्तर को 'नज़रअंदाज़' कर छुट्टियों पर निकल गए थे राहुल-प्रियंका, नतीजा- तीनों राज्यों में हारी कांग्रेस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -