अमिताभ बच्चन मंदिर में अनोखे तरीके से मनाया गया बिग बी का जन्मदिन
अमिताभ बच्चन मंदिर में अनोखे तरीके से मनाया गया बिग बी का जन्मदिन
Share:

बॉलीवुड में शंहशाह के नाम से मशहूर होने वाले अमिताभ बच्चन अब 78 साल के हो चुके हैं। बीते कल यानी 11 अक्टूबर को उन्होंने अपना 78वां जन्मदिन मनाया है। वैसे आप जानते ही होंगे इस बार कोरोना काल के चलते उन्होंने अपने फैंस को उनकी बधाईयों और प्यार के लिए धन्यवाद कहने के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा लिया। भले ही अमिताभ बच्चन ने अपना जन्मदिन धूमधाम से ना मनाया हो लेकिन उनके फैंस ने उनका जन्मदिन धूम धाम के साथ मनाया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on

इसी बीच कोलकाता में स्थित अमिताभ बच्चन के मंदिर में भी उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया गया। यहाँ कोरोना प्रोटोकॉल्स को फॉलो करते हुए जन्मदिन को बहुत बेहतरीन तरीके से मनाया गया। यहाँ हर साल हवन, पूजन के बाद बिग बी का केक काटा जाता था लेकिन, इस बार कुछ अलग हुआ। इस बार यहाँ अमिताभ बच्चन चालीसा का पाठ किया गया, उसके बाद आरती की गई। उसके बाद एक हजार मास्क, सेनेटाइजर और राशन बांटा गया।

वैसे हम आपको यह भी बता दें कि कोलकाता में अमिताभ बच्चन के फैन उन्हें गुरू कहकर बुलाते हैं। जी दरअसल यहां साल 2001 में अमिताभ बच्चन का मंदिर बनाया गया था और उसके बाद से हर साल यहां धूमधाम से बिग बी का जन्मदिन मनाते हैं। यहाँ पर काफी बड़े स्तर पर पूजन का आयोजन होता है और हवन, यज्ञ और आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया जाता है। वैसे इस साल जो भी हुआ वह बड़ा अनोखा रहा और यह सभी को पंसद भी आया। हमे यकीन है अमिताभ को भी यह बेहतरीन लगा होगा।

16वें बच्चे को जन्म के बाद हुई माँ और शिशु की मौत, होगी जांच

देश में कोरोना केस 71 लाख के करीब, मरने वालों का आंकड़ा 1 लाख 8 हज़ार

दोबारा माँ बनना चाहती हैं माही विज, फैंस से मांगी मदद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -