नहीं रहे भूपेश बघेल के पिता, 3 महीनों से अस्पताल में थे भर्ती
नहीं रहे भूपेश बघेल के पिता, 3 महीनों से अस्पताल में थे भर्ती
Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल का निधन हो गया है। उन्होंने आज प्रातः 6 बजे अंतिम सांस ली। उनकी तबीयत पिछले लगभग 3 महीनों से खराब थी तथा पिछले वर्ष ही उन्हें रायपुर के बालाजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। नंद कुमार बघेल की अंत्येष्टि आज दोपहर की जाएगी। दरअसल भूपेश बघेल दिल्ली में हैं तथा उनके आज दोपहर तक रायपुर पहुंचने की संभावना है, तत्पश्चात, उनका अंतिम संस्कार होगा। 

नंद कुमार बघेल आम जनता पार्टी इंडिया से जुड़े हुए थे। वह अकसर अपने बयानों से विवादों में बने रहते थे। वो ब्राह्मणों के खिलाफ आक्रामक रहते थे। वर्ष 2021 में उन्होंने बयान दिया था कि ब्राह्मण विदेशी हैं। उन्हें गंगा से वोल्गा भेज देंगे। ब्राह्मण या तो सुधर जाएं या वोल्गा जाने के लिए तैयार हो जाएं। इस बयान के पश्चात् उनके विरुद्ध रायपुर में FIR दर्ज की गई थी। इससे पहले लखनऊ में पार्टी के चुनाव प्रचार में उन्होंने कहा था कि नेपाल में सवर्ण जातियां, जमीन पर कब्जा कर रही हैं तथा वहां पर एक आंदोलन किया जाएगा जिसमें यह तय होगा कि हम उनके घरों एवं खेतों में काम नहीं करें। वो लोग खेतों में काम तो करते नहीं हैं तथा हमें अछूत मानते हैं। जब हम लोग अछूत हैं तो हम लोग काम क्यों करें।  

आगे उन्होंने कहा, ऐसा सिर्फ़ नेपाल में ही नहीं, छत्तीसगढ़, बंगाल एवं बिहार में भी यही हो रहा है। आगे उन्होंने कहा कि ब्राह्मण हम लोगों को अछूत मानते हैं तो हम लोग ब्राह्मणों तथा उनकी विचारधारा वाले लोगों को वोट क्यों दें, इसीलिए हम लोग एससी-एसटी एवं अल्पसंख्यक को एकजुट कर रहे हैं। 

रोजाना आंवला खाने के क्या फायदे हैं?

झारखंड के छात्र राम राउत की इटली में रहस्यमयी मौत, परिवार ने सरकार से लगाई शव लाने की गुहार

पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा पर ऐसा क्या कह गए मंत्री जमीर अहमद, जो लोग बोले- Boycott Maldives

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -